back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में किसानों की तकलीफ हुई कम, नदी-नालों में लगे खौर हटे, पानी का होने लगा बहाव…यही है प्रशासन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। बिरौल के किसानों की समस्या का आज ही एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बड़ा निदान किया है। जहां, कई चौरों में असामाजिक तत्वों ने पानी के बहाव को बंद कर दिया था। इससे किसान हलकान बने थे। तत्काल एसडीओ श्री भारती ने जेसीबी लगाकर उनकी समस्याओं का निदान किया।

- Advertisement -

वहीं, आज बुधवार को अंचल क्षेत्र के नदी नालों में लगे खौर को हटाकर पानी का बहाव चालू कराया गया। मछुआरों की ओर से खौर लगाकर अतिक्रमित पानी बहाव को चालु करा दिया।

- Advertisement -

इससे किसानों के बीच थोड़ी आस रबी फसल की जगी है। एसडीओ श्री भारती ने तीन तीन दंडाधिकारी के रूप में कुशेश्वरस्थान सीओ शिवम श्रीवास्तव, एमओ आशीष कुमार व पूर्वी सीओ अखिलेश कुमार एवं कुशेश्वरस्थान थाना से पर्याप्त पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल की तैनाती कर दोनों अंचल क्षेत्र के नदी नालों में लगे खौर को हटाकर पानी बहाव चालू कराने का निर्देश 31 अक्टूबर को पत्र जारी कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Elevated Road का रास्ता साफ! लोहिया चौक से एकमी तक गरजा बुलडोजर, जाम से मिलेगी मुक्ति?

प्रतिनियूक्त दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी व पुलिस वल नाव से भ्रमण कर बिषहरिया, बलांठ, लरांच घाट, मोहिम व पूर्वी अंचल के भिंडुआ पंचायत तक नदी नालों में लगे खौर को हटाकर पानी बहाव चालु कराया। साथ ही फिर से खौर लगाकर पानी बहाव अवरूद्ध ना करे इसके लिये चौकीदार की तैनाती भी की गई है।

बताते चलें की हर साल मछुआरों द्वारा प्लास्टीक से बनी खौर नदी नालो में लगाकर पानी बहाव को पुरी तरह अवरूद्ध कर दी जाती है। रबी फसल की खेती के समय आने पर जनप्रतिनिधि व किसान के आवाज उठाने पर प्रशासन के द्वारा खौर हटाया जाता है।

परन्तु मछुआरों के द्वारा लुका छिपी के खेल शुरू कर प्रशासन के द्वारा खौर हटाकर जाने के बाद फिर से खौर लगाकर पानी बहाव को अतिक्रमित कर दिया जाता है।

जनप्रतिनिधि व किसानों की माने तो जबतक ऐसे कृत्त करने वाले मछुआरों के विरूद्ध सख्त कानूनी कारवाई नहीं होगी तबतक मछुआरों के द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जाता रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...

Free Fire MAX: 14 फरवरी को पाएं फ्री बंडल्स और स्किन्स!

Free Fire MAX: लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के शौकीनों के लिए...

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ होगी साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म, निर्माता ने खोला विजन का राज

Ramayana Movie: बड़े पर्दे पर भगवान राम की कहानी को दोबारा जीवंत करने का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें