spot_img

दरभंगा के ऐतिहासिक अहिल्यास्थान में सजेगा महोत्सव, आइएगा जरूर

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक,पौराणिक एवम् धार्मिक अहिल्यास्थान में बिहार सरकार पर्यटन विभाग के तत्वाधान में अक्षय नवमी के मौके पर आयोजित होने वाले 12वां तीन दिवसीय अहिल्या गौतम महोत्सव की सभी (Festival will be organized in the historical Ahilyasthan of Darbhanga) तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
यह जानकारी अहिल्यास्थान न्यास समिति के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर ने देते हुए बताया कि सत्रह लाख वर्ष पूर्व घटित अहिल्योद्धार प्रसंग को जीवित रखने के लिए न्यास समिति प्रयासरत है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में सम्मानित अतिथिगण,जनप्रतिनिधिगण आदि की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
कार्यक्रम में मंगलवार को सुबह 7 बजे अक्षय नवमी पूजन,सुबह 9 बजे भव्य शोभा कलश यात्रा,अपराह्न 4 बजे से बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति, 6 बजे से स्थानीय प्रज्ञा ठाकुर की प्रस्तुति, रात्रि 7 बजे से अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व अतिथि सम्मान, रात्रि 7.30 बजे से विपिन मिश्रा का शंखवादन, 7.45 बजे से अतिथियों का उदगार एवम् रात्रि 8 बजे से मैथिली कलाकारों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को अपराह्न 4 बजे से बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति,6 बजे से श्रृष्टि ग्रुप की प्रस्तुति,7 बजे अतिथियों का मंचायन,दीप प्रज्वलन एवम् सम्मान,7.30 बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति एवम् रात्रि 8 बजे से उत्तर प्रदेश की मशहूर लोक गायिका वंदना मिश्रा की प्रस्तुति पेश की जाएगी।
महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को अपराह्न 4 बजे से बजरंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति संध्या 6 बजे से स्थानीय प्रज्ञा ठाकुर का सांस्कृतिक गायन एवम् स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति,रात्रि 7 बजे अतिथियों का मंचायन, दीप प्रज्वलन व अतिथि सम्मान,एवम् रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश की जाएगी। व्यवस्था एवम् सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को 'Senate Meeting' होगा खास, तैयारियां तेज हैं... क्योंकि गवर्नर जो आएंगे!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा इलोपमेंट, 26 साल की बहू 55 साल के ससुर संग फरार, पति ने रखी अनोखी शर्त! पढ़िए ‘सरदार जी’ की प्रेम...

दरभंगा इलोपमेंट: बिहार से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और...

Bhagalpur News: नवगछिया में Mass Marriage 25 जोड़ों का होगा भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर भी

Mass Marriage: बिहार के नवगछिया में एक बार फिर मानवता और समाज सेवा का...

Bihar Train News: बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने कोलकाता और दरभंगा के लिए दिया डबल तोहफा

Bihar Train News: अगर आप बिहार से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो...

Katihar News: कटिहार-मनिहारी पथ पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, 3 की मौत

Katihar Road Accident: कटिहार में मंगलवार का दिन तीन परिवारों के लिए मातम लेकर...