spot_img

Darbhanga में दो बाइकों की भीषण टक्कर, Hayaghat के युवक की मौत, Samastipur के युवक की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा के हायाघाट में दो बाइकों की सीधी टक्कर में भीषण हादसा हो गया है। इसमें हायाघाट के एक युवक की मौत हो गई है वहीं, दूसरे समस्तीपुर के युवक की हालत नाजुक है। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से पीएमसीएच रेफर करने पर परिजन उसे लेकर स्थानीय एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पढ़िए कैसे हुआ हादसा, रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जानकारी के अनुसार, हायाघाट थाना क्षेत्र भरवारी इलाके में दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में एक युवक पुरूषोत्तम कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरा अंकेश कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान एक युवक पुरूषोत्तम की मौत हो गई है। दूसरे युवक अंकेश कुमार को डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया तो उसके परिजनों ने दरभंगा के निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में साइबर ठगों पर STF का कहर! 3 ठिकानों पर एक साथ दबिश, बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ |32 संदिग्ध दबोचे

बताया जाता है दोनो युवकों में एक युवक हायाघाट थाना क्षेत्र के बेता निवासी विनोद सिंह के पुत्र पुरषोत्तम कुमार है जबकि दूसरा युवक समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के योगेंद्र सिंह का पुत्र अंकेश कुमार है।

बताया जाता है कि डीएमसीएच इलाज के दौरान पुरषोत्तम कुमार की मौत गई है। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के दशहरा की खुशी गम में बदल गई और घर मे कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | देश सेवा कर रहे जवान के घर चोरों का धावा! दरभंगा में लाखों के जेवर-सामान चोरी, पुलिस के सामने चुनौती

घायल युवक अंकेश कुमार के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से अपने एक सबंधी के घर मेला में घूमने गया था। रात को लौटने के दौरान दो बाइक की टक्कर हो गई है। हायाघाट के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया की सड़क दुर्घटना में अंकेश जख्मी हो गया है। इसी सूचना पर डीएमसीएच आये है। डॉक्टरों ने पीएमडीएच रेफर कर दिया। हमलोग इसे दरभंगा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाये है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| 'एक-एक लाठी ताबूत की कील बनेगी': जब लाला लाजपत राय ने अंग्रेजों को दी चुनौती, दरभंगा में वकीलों ने किया याद

इस संबंध में हायाघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि देर रात दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई है। इस घटना में एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Ahalyasthan News | अक्षय नवमी पर अहल्यास्थान में दिखा अद्भुत नजारा! नेपाल-आंध्रप्रदेश से आए भक्तों ने चढ़ाए ‘बैंगन के भार’

Ahalyasthan News: दरभंगा के अहल्यास्थान में अक्षय नवमी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नेपाल और आंध्रप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां अहल्या को बैंगन का भार चढ़ाकर अपनी#Ahalyasthan,#AkshayNavami,#BiharNews

बेतिया गोल्ड-डायमंड्स शोरूम से दिनदहाड़े 40 करोड़ की लूट: 8 हथियारबंद बदमाश आए, कर्मियों को बनाया बंधक |गहने उड़ा ले गए!

Bihar Crime: बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ रुपये की सनसनीखेज गोल्ड लूट हुई है। 8 हथियारबंद बदमाशों ने सेंको गोल्ड शोरूम को निशाना बनाया और कर्मचारियों को बंधक बनाकर करोड़ों#BiharCrime,#BetiaRobbery,#SencoGoldLoot

Bihar Politics|मंत्री अशोक चौधरी की प्रोफेसर वाली नौकरी पर बड़ा बवाल! मनोज झा बोले- ये तो ‘अवैधता का आर्किटेक्चर’ | पढ़िए -एक मंत्री .....

Bihar Ashok Choudhary: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की प्रोफेसर पद पर नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राजद सांसद मनोज झा ने इस पूरी प्रक्रिया को 'अवैधता का आर्किटेक्चर#BiharPolitics,#AshokChoudhary,#ManojJha

Bihar Cabinet |बिहार कैबिनेट में बड़ा ऐलान! 14 फैसलों पर लगी मुहर | दरभंगा की बड़ी सौगात | देखें पूरी लिस्ट| किसे क्या...

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 14 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें बक्सर-भागलपुर 6 लेन एक्सप्रेस-वे, दरभंगा कैंसर अस्पता#BiharCabinet,#BiharDevelopment,#SamratChoudhary