back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga के बहेड़ी में बड़ा फसाद, जमकर बवाल, जमकर फायरिंग…मारपीट में 10 लोग जख्मी, पहुंचा दंगा निरोधक दस्ता, पुलिस अलर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सनखेरहा चौक अचानक गोलियों से दहल उठा। शनिवार की सुबह दर्जनों हवाई फायरिंग होने से दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।

- Advertisement -

दरअसल, मामला एक बाइक हादसे से जुड़ा है। जहां एक बच्चे की बीते दिनों बाइक से दुर्घटना हो गई थी। बस, इसी बात ने इतना बड़ा फसाद खड़ा कर दिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

कई लोग जख्मी

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इसी बाइक विवाद में हुई जमकर मारपीट में सनखेरहा गांव के मो. नवी अहमद, मो. दानिश, मो. इस्लाम, मो. जब्बार अंसारी, मो. तौकिर अहमद, मो.

सफिकुल्लाह अंसारी, मो. सुभान, मो.संजर एवं इसी गांव के मुकेश कुमार सिंह व समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना के रमेश सिंह के पुत्र कार्तिक कुमार सिंह भी घायल हो गए। कई लोगों के सर भी फट गए हैं।

इस बीच घटना की भयावहता को देखते हुए बहेड़ा सर्किल आरक्षी निरीक्षक बसंत कुमार झा, स्थानीय प्रभारी थानाध्यक्ष पायल भारती, अलीनगर थानाध्यक्ष सरवर अली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुच गए।

पहुंच गया दंगा निरोधक 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुई केवटी, मंदिरों में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, भक्तों की आस्था का दिखा सैलाब

दंगा निरोधक दस्ता के दर्जनों जवान भी शांति व्यवस्था स्थापित करने में लग गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी पहुंचाया गया।

घटनास्थल पर मौजूद सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर बसंत कुमार झा ने बताया कि फिलहाल शांति व्यवस्था कायम की जा रही है। आगे की कार्रवाई बाद में की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144, जानें क्या हैं नए नियम

जानकारी के अनुसार, इस घटना से पूर्व सनखेरहा गांव में शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना को लेकर दोनों पक्ष के बीच झंझट हुआ था।

बिना नंबर के अपाचे मोटरसाइकिल से मुकेश कुमार सिंह व कार्तिक कुमार सिंह सनखेरहा गांव के मो. अबू बकर के चार वर्षीय पुत्र मो. जीशान को इसी गांव में धक्का मार दिया था। इसमें मो. जीशान बुरी तरह से घायल हो गया था। इसका इलाज चल रहा है।

इसी घटना को लेकर मोटरसाइकिल से घायल पक्ष के परिजनों ने मोटरसाइकिल के उक्त चालक व सवार के साथ मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले Police का एक्शन मोड़! बाइक पर तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों की अब खैर नहीं, कट रहा धड़ाधड़ चालान

इसी घटना के प्रतिक्रिया स्वरूप मोटरसाइकिल चालक व सवार के पक्षधरों ने हवाई फायरिंग व मारपीट की घटना का अंजाम दिया। इस समय इस गांव में पूर्ण शांति कायम है। वैसे अंदर अंदर दोनों पक्ष आक्रोश में हैं।

इधर, चौक पर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर भागने लगे। इस हवाई फायरिंग में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

लेकिन, हवाई फायरिंग करने वाले लोगों ने चौक पर जिन लोगों को देखा उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस इलाके में कैंप कर रही है। हर तरफ चौकसी बरती जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

India vs Pakistan T20 World Cup: कोलंबो में पाक की घातक गेंदबाजी से भारत संकट में, आधी टीम पवेलियन लौटी!

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का...

हिटमैन रोहित शर्मा का जलवा: भारत-पाक मुकाबले में पत्नी संग भरा टीम इंडिया में जोश

Rohit Sharma: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं,...

Darbhanga News: Chirag Paswan पहुंचे संजय सरावगी के घर, शोक में डूबे परिवार को बंधाया ढांढस, कही ये बड़ी बात

Chirag Paswan: सियासत की धूप-छांव अपनी जगह, लेकिन दुःख की बदली में रिश्तों की...

आ रही है नई Tata Punch EV: 593KM की धुआंधार रेंज के साथ

Tata Punch EV: अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं जो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें