spot_img

Darbhanga News|Kamtaul News| कमतौल में झड़प, जेवरात-कैश छीनने में बहा खून

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Kamtaul News| कमतौल में झड़प। बकझक। जेवरात-कैश छीनने में खून बहा है। लोग जख्मी हुए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस की तहकीकात चल रही है। कई लोग नामजद किए गए हैं। जहां, आप पढ़ रहे हैं Deshaj Times पर Darbhanga Kamtaul की latest news। पूरे मामले की जांच और तहकीकात का आदेश पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने देते हुए कहा है, दोषियों को बख्शेंगे नहीं।

- Advertisement -

Darbhanga News|Kamtaul News|मारपीट, जेवरात, कैश छीनने की दो अलग- अलग एफआईआर

जानकारी के अनुसार, कमतौल में मारपीट, जेवरात और कैश छीन लेने की दो अलग- अलग एफआईआर (Fighting in mutual dispute in Darbhanga, FIR) दर्ज की गई है। इसमें, पांच लोगों ने मिलकर हरिहरपुर निवासी लोकेश कुमार ठाकुर के पिता के साथ जमकर मारपीट की है। इसको लेकर, लोकेश के आवेदन पर हेमंत कुमार ठाकुर, रजनीश कुमार ठाकुर, किशलय कुमार ठाकुर समेत पांच लोगों पर लोकेश के पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने की एफआईआर कमतौल थाना में दर्ज की गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Kamtaul News|पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया

जानकारी देते पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि लोकेश कुमार ठाकुर के आवेदन और शिकायत पर पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह वारदात पिछले रविवार की है। वहीं, जख्मी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'शिक्षा गांधी को महात्मा बनाती है', प्रो. मुनेश्वर यादव ने बताया ज्ञान का असली मतलब, मैथिली गायिका शिवानी झा सम्मानित

Darbhanga News|Kamtaul News| कोठिया के सिकंदर झा ने सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है…

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इधर, कोठिया निवासी सिकंदर झा ने चाचा नारायण झा समेत सात लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने, गले से सोने की चेन और इक्कीस सौ रुपए छीन लेने की एफआईआर दर्ज कराई है।

Darbhanga News|Kamtaul News| ये हुआ था 14 मई को

दिए आवेदन में कहा गया है कि चौदह मई की रात मां और चाची के बीच किसी आपसी विवाद को लेकर बहस हो रही थी। इसी दौरान नशे में चाचा समेत नामजदों ने गाली गलौज करते मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही, छिनतई भी करते चले। दोनों मामले की तहकीकात चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire Max: आज ही पाएं मुफ्त गन्स और डायमंड्स, गेमिंग का रोमांच होगा दोगुना!

Free Fire Max: गरेना ने आज Free Fire Max फैंस के लिए एक बड़ी...

Bhagalpur Railway Project: 1100 करोड़ की लागत से बिछेगी तीसरी-चौथी लाइन, 130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

Bhagalpur Railway Project:जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जहां...

IPL 2026: आरसीबी की नई मालकिन अनन्या बिड़ला ने दिया ‘ई साला कप नामदू’ का मंत्र, फैंस का उत्साह चरम पर!

IPL 2026: आरसीबी के फैंस के लिए आई है एक धमाकेदार खबर! बेंगलुरु की...

Patna News: फिल्म-म्यूजिक प्रोजेक्ट के नाम पर डॉक्टर से 70 लाख की ठगी, मुंबई से फर्जी डायरेक्टर गिरफ्तार

Patna News: मायावी दुनिया के सपने अक्सर सुनहरे लगते हैं, पर जब हकीकत से...