spot_img

Darbhanga News| Career News| LNMU की CET-B.Ed.-Shiksha Shastri Joint Entrance Examination का Application भरें 3rd May से Online

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Career News| LNMU की CET-B.Ed.-Shiksha Shastri Joint Entrance Examination का Application 3rd May से Online भरा जाएगा। यह जानकारी सीईटी-बीएड और शिक्षा शास्त्री 2024 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए नामित नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से नामित्त उप-राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ओझा ने गुरूवार को दी है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Career News|ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया तीन मई से शुरू हो रही है।

उन्होंने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया तीन मई से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in एवं लना मिथिला विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lnmu.ac.in पर जाकर दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री 2024 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने सीईटी-बीएड के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Career News| राज्य स्तरीय होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हों

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि राज्य स्तर पर होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हों, इसके लिए सीईटी-बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी, उप-राज्य नोडल पदाधिकारी, कोर-कमेटी के सदस्यों एवं कार्यालय के कर्मी तत्परता से अपने कार्यों का संपादन करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा LNMU से सर्टिफिकेट लेकर लौट रहे समस्तीपुर के वकील की कार से कुचलकर मौत! पत्नी-बेटी भी लहूलुहान |दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर हादसा

Darbhanga News| Career News| उप राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ओझा ने बताया, पूरी तैयारी है

सीईटी-बीएड-2024 के उप-राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट को काफी सुलभ एवं सहज बनाया गया है। अभ्यर्थी अपने मोबाइल से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस दौरान कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरी तैयारियां की गई है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 9431041694 और ईमेल आइडी [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दबंगई नहीं चली! शराबबंदी के बीच पुलिस ने दबोचा फरार तस्कर, घर से मिली हजारों लीटर शराब

Darbhanga News| Career News| 26 मई तक भर सकेंगे आवेदन, ये है फीस

डॉ. ओझा ने बताया कि अभ्यर्थी 03.05.2024 से 26.05.2024 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थियों को राजभवन की ओर से निर्धारित आवेदन शुल्क, जो इस प्रकार है:- सामान्य श्रेणी के लिए- 1000 रुपये, ईडब्ल्यूएस, महिला, बीसी एवं ईबीसी के लिए- 750 रुपये और एससी एवं एसटी के लिए- 500 रुपए ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा। अभ्यर्थी 27.05.2024 से 02.06.2024 तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News करंट लगने से युवक की मौत ! जानिए - बुजुर्ग माता पिता पर क्या गुजरी

Darbhanga News| Career News| एक जून तक होंगे ये कार्य

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई किसी भी प्रकार त्रुटि का सुधार 01.06.2024 से 04.06.2024 तक कर सकेंगे। अभ्यर्थी 17.06.2024 से एडमिट कार्ड डाउनलॉड कर सकेंगे। 25.06.2024 (मंगलवार) को दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री 2024 के लिए प्रवेश परीक्षा के आयोजन की संभावित तिथि है।

Darbhanga News| Career News| फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी वीडियो देख लें

डॉ. ओझा ने कहा कि सीईटी-बीएड के आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा संबंधित सभी दिशा-निर्देश अपलोड कर दिया गया है। वेबसाइट पर दिशा-निर्देश अभिलेख और वीडियो दोनों माध्यम से उपलब्ध है। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी वीडियो देख लें और अभिलेख अवश्य पढ़ लें, ताकि, फॉर्म भरने में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports