spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan East में प्रमुख, पूर्व प्रमुख, पूर्व मुखिया, पूर्व उपप्रमुख, सात पंचायत समिति सदस्यों समेत 11 पर FIR

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga से Big Breaking है…| Kusheshwarsthan East में प्रमुख, पूर्व प्रमुख, पूर्व मुखिया, पूर्व उपप्रमुख, सात पंचायत समिति सदस्यों समेत 11 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। सभी आचार संहिता उल्लंघन की जद में आए हैं। जहां, कुशेश्वरस्थान पूर्वी की प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती, पूर्व प्रखंड प्रमुख बिजल पासवान समेत आठ पंचायत समिति सदस्य और एक केवटगामा पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार समेत ग्यारह लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर स्थानीय थाना में मंगलवार को दर्ज की गई है। 

- Advertisement -

Darbhanga Big Breaking News | Kusheshwarsthan News | आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती की मनमानी के खिलाफ पहले से ही पंचायत और प्रखंड की राजनीति गरम था। अब, अंजनी भारती के  विरोध में पंचायत समिति सदस्यों का प्रखंड कार्यालय पर धरना देना मंहगा पड़ गया। कारण बना, चुनाव आदर्श आचार संहिता और धारा 144 जिसके उल्लंघन में प्रमुख, पूर्व प्रमुख, पूर्व मुखिया, पूर्व उपप्रमुख, सात पंचायत समिति सदस्यों समेत 11 लोगों पर FIR दर्ज हुई है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | एसडीओ उमेश कुमार भारती का कड़ा एक्शन

जानकारी के अनुसार, एसडीओ उमेश कुमार भारती ने इस धरना को गंभीरता से लिया। तत्काल धरने पर बैठे समिति सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। एसडीओ श्री भारती के निर्देश पर पूर्वी सीओ गोपाल पासवान के लिखित आवेदन पर धरना पर बैठे पंचायत समिति सदस्य एवं उनके समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Krishi News: दरभंगा में किसानों के लिए बड़ा ऐलान: अब बढ़ेगी फसल की उपज और आय!

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | दर्ज एफआईआर में प्रखंड के नामचीन हस्ती

दर्ज प्राथमिकी में पूर्व प्रमुख बिजल पासवान, पूर्व उपप्रमुख शोभा देवी, समिति सदस्य उमेश प्रसाद मतवाला, सीमा कुमारी, सुधीर कुमार राय, राम बचन हजारी, उषा देवी, इसरत जहां सहित अन्य ग्यारह लोगों को नामजद किया गया है। पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख अंजनी भारती के मनमानी तरह से दो पंचायत में चार योजना का चयन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के विरोध करते हुए योजना के चयन को रद्द करने तथा निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग से संबंधित ज्ञापन डीएम, पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया था।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | पंद्रह अप्रैल से था पूर्व से तय कार्यक्रम, प्रमुख के खिलाफ मोर्चा

इसमें मांग नहीं मानने पर प्रखंड कार्यालय पर पंद्रह अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना देने का चेतावनी दी थी। इसके आलोक में पंचायत समिति सदस्यों ने बीती सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना शुरू किया। एसडीओ श्री भारती ने समिति सदस्यों के धरना मामले को चुनाव आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 के उल्लंघन मानते हुए धरनार्थियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रखंड प्रशासन को निर्देश दिया। जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने की यह कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Metro News: पटना मेट्रो: बेली रोड पर बदलेगा ट्रैफिक, आपकी आवाजाही पर क्या होगा असर? जानें यहां!

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाई गई है। जू, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर स्टेशन निर्माण के कारण बेली रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा। अधिकारियों ने ज#PatnaMetro,#BiharNews,#TrafficDiversion

Patna Sadak News: पटना की सड़कों पर धड़ल्ले से खुदाई, मॉनसून में बढ़ेगा जलजमाव का खतरा! अब होगा तेज एक्शन?

Patna Sadak News: मॉनसून की रोक के बावजूद पटना की सड़कों पर खुदाई जारी है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और ट्रैफिक बाधित हो रहा है। डीएम ने इस पर संज्ञान लेने की बात#PatnaNews,#RoadExcavation,#BiharInfrastructure

Patna Crime News: पटना में पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने वाले का इनकाउंटर ! जांबाज जवानों ने किया कुख्यात अपराधी को ढेर

पटना के मसौढ़ी में अपहृत युवक को बचाने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर ढेर हो गया। पुलिस ने युवक को#PatnaCrime,#BiharPolice,#PoliceEncounter

Kaimur Election News: कैमूर में पैक्स चुनाव पर बड़ा एक्शन: बीडीओ को हटाया, जानें क्या है गड़बड़ी का पूरा मामला?

कैमूर के रामपुर प्रखंड में अमांव पैक्स चुनाव में अनियमितता के आरोपों के बाद बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बीडीओ को हटाकर सीओ को नई जिम्#KaimurNews,#BiharElection,#ElectionIrregularity