spot_img

दरभंगा के कमतौल में पुलिस पर जानलेवा हमले में थानाध्यक्ष वरुण कुमार की दर्जनों लोगों पर FIR

spot_img
- Advertisement -
कमतौल देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर में कमतौल पुलिस की छापेमार दल पर हुए जानलेवा हमला मामले में कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने स्वयं वादी बन कर मुहम्मदपुर के शराब माफिया रंजीत महतो सहित सोलह एवम् क्षेत्र के मधपुर गांव निवासी नागेंद्र सहनी की पत्नी इंदू देवी, कुल सत्रह के विरूद्ध जानलेवा हमला, पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने एवम् सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप के तहत कमतौल थाना कांड संख्या 28/23 दर्ज किया है। साथ ही, इस कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी सअनि गोपाल कुमार गुप्ता को सौंपा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

जानकारी के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में कमतौल थानाध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि बीते मंगलवार की रात स्वयं थानाध्यक्ष सहित पुअनि सकलदीप यादव, प्रपुअनि रजनी कुमारी एवम् पुलिस बल रात्रि गश्ती एवम् कमतौल थाना कांड संख्या 317/22 के नामजद एवम् मुहम्मदपुर निवासी केदार महतो के पुत्र रंजीत महतो को गिरफ्तार करने 2.30 बजे रात मुहम्मदपुर पहुंचे कि पुलिस टीम कुछ समझ पाती कि इसी गांव के विनोद सहनी के पुत्र गुड्डू सहनी, भिखारी सहनी के पुत्र छेदी सहनी एवम् पच्चू सहनी के पुत्र विकास सहनी ने कमतौल थानाध्यक्ष को पुलिस गाड़ी से बाहर निकलते देख अचानक लोहे के रॉड एवम् लाठी से जानलेवा हमला कर थानाध्यक्ष का सर फोड़ डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

साथ ही, उसी वक्त ईंट-रोड़े से ग्रामीणों ने हमला कर गृहरक्षक राम बालक चौधरी का सर फोड़ दिया। पुलिस टीम संभल पाती उससे पूर्व ही हलावरों ने पुलिस चालक को वाहन से खींच कर बाहर निकाला एवम् बुरी तरह मारपीट कर इसका भी सर फोड़ दिया।

- Advertisement -

इतना ही नहीं पुलिस गाड़ी एवम् चौकीदार की मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसी दरम्यान पुलिस टीम के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवम् पुलिस बल ने जान हथेली पर लेकर हमला कर रहे सिकलिया देवी, गीता देवी,विनोद सहनी,ललन सहनी एवम् इंदू देवी को गिरफ्तार कर मौके से खिसके एवम् जिला पुलिस मुख्यालय को सूचित कर अन्य पुलिस वाहन से कमतौल पुलिस टीम के जख्मी थानाध्यक्ष एवम् पुलिस बल का उपचार डीएमसीएच में कराया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...