spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बीडीओ का आदेश आखिर क्यों नहीं मान रहे पंचायत सचिव, दर्ज नहीं हुई वार्ड सदस्यों पर FIR

spot_img
- Advertisement -

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान। बीडीओ का आखिरी अल्टीमेटम भी हवा हवाई साबित होते दिख रही है। बीडीओ के आदेश के चार दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई प्रभार नहीं देने वाले वार्ड सदस्यों पर प्राथमिकी।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी दरभंगा और प्रखंड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बार-बार पत्र देने के बाद भी पंचायत सचिव वार्ड सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज नही कर रहे हैं।

- Advertisement -

बीडीओ के पत्रांक 830 दिनांक 08/07/22 में पंचायत के पंचायत सचिव को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि जो भी वार्ड सदस्य प्रभार नही दिए है। वैसे वार्ड सदस्यों पर 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी दर्ज करें अन्यथा पंचायत सचिव की संलिप्ता मानते हुए जिला पदाधिकारी को पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखा जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में सरकारी रास्ता घेरना पड़ा भारी! SDO शशांक राज के एक्शन से अब खुलेगा बंद मार्ग, लोगों को मिलेगी राहत

24 घंटा तो दूर चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक ना तो पंचायत सचिव वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज कर रहे है और ना ही बीडीओ साहब पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जिला पदाधिकारी को पत्र लिख रहे हैं। जानकर सूत्र बताते है कि पंचायत सचिव मुखिया के साथ मिलकर यह खेल खेल रहे है और बीडीओ साहब लाचार हैं। आखिर ऐसी क्या विवशता है जो प्रभार नही देने वाले वार्ड सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज नही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी बाढ़ प्रभावित प्रखंड है यहां तीन से चार माह बाढ़ के पानी का कब्जा रहता है। पंचायत चुनाव को संपन्न हुए सात माह बीत गए अभी तक किसी भी वार्ड में संपूर्ण प्रभार नव निर्वाचित वार्ड सदस्य को नहीं मिला है। जिससे वार्ड के विकास में कई बाधाएं उत्पन्न हो रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के यात्रियों के लिए बड़ी खबर! दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर DM का औचक निरीक्षण, निर्माण सामग्री से कार्यप्रणाली तक, गुणवत्ता का निर्देश

प्रभार नही मिलने से मुख्यमंत्री हर घर नल का जल योजना सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। दर्जनों वार्डो में छोटी छोटी रिपेयरिंग के कारण पानी का सप्लाई बंद पड़ा हुआ है। इसके आलावे वार्ड में और भी दर्जनों कार्य ऐसे है जो प्रभार के कारण रुका हुआ है।

इस मामले में सुघराइन पंचायत सचिव पवन सिंह ने बताया कि बीडीओ साहब के पत्र निकालने के बाद कुछ वार्ड सदस्यों ने प्रभार दे दिया इस लिए प्राथमिकी दर्ज नही की गई है। जबकि सुघराइन पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य मिथुन यादव बताते है कि पंचायत सचिव बिना अभिलेख, रोकड़ पंजी का प्रभार लेने के लिए दबाव बना रहे है। इसी तरह लगभग सभी पंचायत के वार्डो में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में 'महाधरना'! जलजमाव, गंदगी और बदहाली से त्रस्त ग्रामीण, प्रशासन पर फूटा गुस्सा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार-नेपाल सीमा पर भारतीय वाहनों की एंट्री फिर चालू, अब FREE में मिलेगी एंट्री! | ऐसे मिलेगा निःशुल्क पास

Bihar Nepal Border: बिहार-नेपाल सीमा पर ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की एंट्री फिर से शुरू हो गई है। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की रोक के बाद स्थानीय विरोध और सांसद के हस्तक#BiharNepalBorder,#ThoriNews,#NepalTourism

Bihar Supaul Darbhanga Highway बड़ी खबर! केंद्र ने दी सुपौल-दरभंगा हाईवे को मंजूरी, 40 KM घटेगी दूरी, Madhubani, सहरसा, मधेपुरा की कनेक्टिविटी में जुड़ेगा...

Bihar National Highway: केंद्र सरकार ने सुपौल से दरभंगा के बीच नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है। इससे 40 किलोमीटर की दूरी कम होगी, कोसी और मिथिलांचल का सीधा संपर्क बनेगा और लाखों लोगो#BiharNews,#NationalHighway,#SupaulDarbhanga

रोहतास में बड़ी वारदात! ड्यूटी से घर लौट रहे सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की धारदार हथियार से हत्या

Rohtas Murder: बिहार के रोहतास जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। 41 वर्षीय ददन यादव ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला ह#RohtasMurder,#BiharCrime,#PoliceInvestigation

बिहार के इस 15 साल के लड़के ने इंग्लैंड को हिलाया! 5 गेंदों में 2 छक्के, 260 का स्ट्राइक रेट, जानिए कौन है ये...

Bihar Cricket: बिहार के 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 5 गेंदों पर 13 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा। समस्तीपुर के इस खिलाड़ी ने दो छक्के लगाकर#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#IndiaVsEngland