spot_img

दरभंगा के कमतौल में 79 नामजदों पर मारपीट, अगलगी, हरिजन उत्पीड़न की FIR

spot_img
- Advertisement -
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा प्रखंड व कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के धरमपुर गांव स्थित श्मशान में बीते 23/24 जुलाई की रात भूमि विवाद को लेकर हुई रोड़ेबाजी, गाली गलौज, मारपीट एवम् आगलगी की घटना में 79 नामजदों के विरूद्ध मारपीट,आगलगी व हरिजन उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी को लेकर धरमपुर गांव निवासी स्व. श्रीकांत पासवान के पुत्र फेंकू पासवान उर्फ अजय कुमार पासवान ने कमतौल थाना को आवेदन दिया था। इसी के आधार पर फेंकू ने धरमपुर एवम् मालपट्टी गांव के एक ही पक्ष के 79 नामजदों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिरौल में उषा पब्लिक स्कूल की व्यवस्थाओं ने जीता भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह का दिल, जानिए

दर्ज प्राथमिकी आवेदन में उल्लेख किया है कि इनके पिता की मौत बीते 23 जुलाई की संध्या अपने घर पर हो गई। दाह संस्कार करने करीब 8 बजे रात्रि धरमपुर एवम् मालपट्टी सिमाना स्थित सरकारी श्मशान पर ग्रामीणों के साथ पिता का शव ले कर पहुंचे कि वादी के पहुंचने से पूर्व से श्मशान की भूमि पर मौजूद नामजदों ने श्मशान की भूमि को निजी बतलाते हुए गाली-गलौज एवम् मारपीट करते हुए दुर्व्यवहार किया।

- Advertisement -

पंचायत के मुखिया अजय कुमार झा को अपनी बुलेट मोटरसाइकल से श्मशान पर पहुंचने एवम् सरकारी श्मशान की भूमि करार देते ही आक्रोशित नामजदों ने लाठी, भाला, तलवार आदि के साथ अचानक हमला बोल व जातिसूचक गालियां देते हुए मारा-पीटा। वहीं, रोड़ेबाजी करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Foundation Day: दरभंगा में 115 साल पुरानी यादों का जश्न, वकीलों ने केक काटा और नक्शा दिखाकर कहा- यह हमारे गौरव का प्रतीक

इतना ही नहीं मुखिया से बदला लेने के लिए इनकी बुलेट बाइक में आग लगा दी। पुलिस एवम् प्रशासन के सहयोग से शव का दाह संस्कार किया गया। इस मामले में कमतौल पुलिस ने आठ गिरफ्तारियां कर, मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत  भेज दिया है।

मामले का अनुसंधान दारोगा श्याम बिहारी चौधरी कर रहे हैं। पुलिस पकड़ से बचे नामजदों ने फिलहाल छापेमारी से बचने के लिए गांव छोड़ रखा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung के इनोवेटिव गैजेट्स: Apple से आगे?

Samsung: Apple ने अभी तक ऐसे कई इनोवेटिव गैजेट्स पेश नहीं किए हैं, जिनके...

GST Collection March 2026: ₹2 लाख करोड़ पार, रिकॉर्डतोड़ राजस्व से अर्थव्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती

GST Collection March 2026: देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत के...

ओला इलेक्ट्रिक रोडस्टर X+ 9.1: अब ₹60,000 सस्ती हुई यह Ola Electric Bike

Ola Electric Bike: भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में Ola Electric ने एक बार फिर...

Sanjiv Goenka और ऋषभ पंत के बीच गरमागरमी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लखनऊ की चिंता!

Sanjiv Goenka: आईपीएल के मैदान पर जब हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है, तो सिर्फ खिलाड़ी...