back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में लाखों के गबन में पूर्व मुखिया शैल देवी, उनके पति, पंचायत सचिव, दो अभियंताओं समेत अभिकर्ता पर FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले, देशज टाइम्स दरभंगा ब्यूरो। जाले प्रखंड क्षेत्र के रेवढ़ा पंचायत के तत्कालीन मुखिया और मुखिया पति, पंचायत सचिव, दो अभियंताओं पर पंचायत के योजनाओं का बिना काम कराए लाखों कैश उठाने और गबन करने में एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -
रेवढ़ा के पंचायत सचिव शिव कुमार झा ने जाले थाना में आवेदन देते कहा है
पंचायत की पूर्व मुखिया शैल देवी, इनके पति सूरज शाह, इनके अभिकर्ता अफजल अहमद की ओर से पंचायत के विभिन्न योजनाओं में बिना स्थलीय कार्य कराए योजनाओं की राशि का घोटाला किया गया है। उनकी ओर से बिना कार्य कराए सरकारी राशि गबन की गई है।

इस मामले में तत्कालिक कनीय अभियंता अजब लाल चौधरी, कनीय अभियंता रमण झा, वहीं, पंचायत सचिव गंगा पासवान और पंचायत सचिव नागेश्वर साफी को भी प्राथमिकी नामजद किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस घपला घोटाले के विरुद्ध रेवढ़ा पंचायत के नुसरत करीम द्वारा राज्य लोकायुक्त के यहां संबंधित याचिका दायर की गई थी जिसमें विद्वान लोकायुक्त ने सुनवाई में उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य पाते जिला पदाधिकारी दरभंगा को संबंधित पंचायत के तत्कालीन मुखिया, मुखिया पति अभिकर्ता समेत इस मामले में स्नलिप्त सभी सरकारी कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश के तहत जिला पदाधिकारी के आदेश से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने यह रेवढा पंचायत के पंचायत सचिव की ओर से यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में Shiv Vivah की धूम, भव्य झांकी और जयकारों से गलमा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्राथमिकी में कहा गया है कि 13वीं वित्त आयोग के तहत पंचायत के कुल 10 योजना योजनाओं में किसी तरह का कार्य कराए बिना सभी आरोपियों ने योजनाओं का लाखों रुपया का उठाव कर सरकारी राशि का गबन किया है।

थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने इस मामले में बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JSW MG मोटर इंडिया की बड़ी योजना: 6 नए Electric Car और हाइब्रिड मॉडल लॉन्च होंगे

Electric Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही...

सलमान खान न्यूज़: बॉलीवुड के वो एलिजिबल बैचलर्स, जिन पर आज भी फिदा हैं करोड़ों हसीनाएं!

Bollywood में इश्क, मोहब्बत और रिश्ते जहां पल भर में बनते-बिगड़ते हैं, वहीं कुछ...

T20 वर्ल्ड कप में India vs Pakistan: भारत की धमाकेदार जीत, सुपर 8 में एंट्री!

India vs Pakistan: रविवार को हुए टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारत ने...

Patna NEET Student Case: नीट छात्रा की मौत का रहस्य गहराया, मानवाधिकार आयोग का संज्ञान, पटना SSP से मांगी रिपोर्ट!

पटना नीट स्टूडेंट केस: हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें