back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा-सिमरी में Patna High Court के आदेश पर मिट्‌टी की चोरी, मारपीट, छिनतई, फर्जी हस्ताक्षर की FIR

डेढ़ साल बाद एक्शन में पुलिस, सिटी एसएपी सागर कुमार ने देशज टाइम्स से बातचीत में कहा कि इस मामले में जांच का आदेश उन्होंने सदर एसडीपीओ अमित कुमार को दिया है। पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक बड़ी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मिट्‌टी की चोरी, मारपीट, छिनतई, फर्जी हस्ताक्षर की एफआईआर। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मामला, सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर से जुड़ा है। मामले में बिरदीपुर के अधिवक्ता ताज अहमद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी के आलोक में जेसीबी मशीन से निजी जमीन में जबरन चोरी कर मिट्टी कटाव के दौरान मारपीट, छिनतई और सादा कागज पर हस्ताक्षर करवाने के मामले में एफआईआर (FIR in Singhwada-Simri on the orders of Patna High Court) दर्ज की गई है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि वारदात के डेढ वर्ष बाद सिमरी थाना में यह एफआईआर पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी पुलिस का एक ही झटके में नशेड़ियों से वारंटियों तक की शामत, दो पियक्कड़ समेत दो पुराने वारंटी दबोचे

इस मामल मे थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने आवेदन के आलोक में खनन अधिनियम सहित भादवि की विभिन्न धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान पीएसआई अमन कुमार सुधांशू को सौंपा है।

जानकारी के अनुसार, इसमें बिरदीपुर के अब्दुल रहमान उर्फ दानू सहित पांच सहयोगी को आरोपित किया गया है। बताया गया है कि बिरदीपूर निवासी अधिवक्ता ताज अहमद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके आलोक में कार्रवाई की गई है।

दर्ज हुई प्राथमिकी में कहा गया है कि अरई मौजा में पुश्तैनी जमीन जो उनके दखल कब्जा में चला आ रहा है। जब वह दिल्ली थे तब अब्दुल रहमान दानू सहित पांच सहयोगी व्यक्ति ने चार अप्रैल 2022 की सुबह आठ बजे उनकी अनुपस्थिति में उक्त जमीन से जेसीबी लगाकर ट्रैक्टर टेलर से कटाव कर मिट्टी की चोरी करते आ रहे हैं।

मामले की जानकारी प्राप्त होने के बाद 10 मई को उक्त जमीन पर पहुंचा तो बोला कि चोरी से मिट्टी क्यों काट रहे हो जिसपर अब्दुल रहमान दानू गाली-गलौच कर लप्पड़ थप्पड़ से मारपीट कर गर्दन से एक भर का सोने का चैन जबड़न छीन लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नारायणा इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी खेल की किलकारियां, 177 बच्चों ने दिखाया दम, राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का लक्ष्य

इस बीच भयभीत कर दो सादे कागज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा लिया तथा बोला कि इस कागज से जमीन लिखवा लेंगे। साथ ही आरोपी ने जान मारने की धमकी भी दी। कहा कि दोबारा गाड़ी रोकने आओगे तब तुमको व परिवार के सभी लोगों को झूठा मुकदमा एवं दलित उत्पीड़न केस में फंसा कर जेल भेजवा देंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पीएम श्री नवोदय विद्यालय में Mithila Painting... पढ़िए मिथिला पेंटिंग की समकालीन शैलियों का व्यवस्थित ट्रेनिंग

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने आवेदन के आलोक में खनन अधिनियम सहित भादवि की विभिन्न धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान पीएसआई अमन कुमार सुधांशू को सौंपा है। वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि इस मामले में जांच का आदेश उन्होंने सदर एसडीपीओ अमित कुमार को दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rajpal Yadav: जेल जाने के बाद सामने आई राजपाल यादव की हैरान कर देने वाली नेट वर्थ, सुनकर आप भी कहेंगे – ‘छोटे पंडित’...

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी ज़िंदगी...

Tata Sierra 2026: जानिए कितनी पड़ेगी आपकी जेब पर भारी, EMI का पूरा हिसाब

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी आइकॉनिक नाम की बात होती...

Bihar International Parcel Service: अब बिहार से सीधे विदेश भेजें पार्सल, 9000 डाकघरों में मिलेगी सुविधा

Bihar International Parcel Service: कभी-कभी सुविधाएँ इतनी दूर लगती हैं कि उनकी पहुँच केवल...

Bihar Electricity Bill: अप्रैल से बढ़ेगा बिजली का बोझ, उपभोक्ताओं पर 3200 करोड़ का झटका!

Bihar Electricity Bill: समय का पहिया एक बार फिर आम आदमी की जेब पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें