back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दरभंगा बिरौल के टेंट कारोबारी अवधेश सिंह हत्या कांड में 5 लोगों पर नामजद FIR, खाने के टेबल पर हुई कारोबारी की हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल थाना क्षेत्र के निसिहारा टोले पड़ना में अवधेश सिंह हत्या कांड में पुलिस ने पलवा निवासी व मृतक अवधेश सिंह की पत्नी काजल कुमारी के लिखित आवेदक पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

इसमें कन्या के पिता सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। इनमें चार निसिहारा एवं एक नवटोल गांव का रहने वाला है। पुलिस को दिए गए आवेदन में काजल कुमारी ने कहा कि चन्दन सिंह एवं इनके पति अवधेश सिंह टेंट संबंधी कार्य करते थे तथा एक-दूसरे की आपस में मदद करते थे। श्रवण सिंह गैस एवं जेनरेटर संबंधी कार्य दोनों आदमी को मदद करते रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आयुक्त हिमांशु ने संभाला माप-तौल का मोर्चा, पेट्रोल पंप से PDS दुकानों तक अब नहीं चलेगी धांधली! पढ़िए कम नाप तौल की खैर नहीं

मृतक की पत्नी काजल ने आगे कहा कि शादी के दिन यानी 22 मई समय करीब 10.30 बजे रात्रि बारात मनोज कुमार सिंह एवं राजेश सिंह ने कहा कि शादी में खाना खाकर जाना। बारात के खाने के बाद एक ही टेबल पर उपरोक्त चन्दन कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह एवं राजेश कुंवर एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह खाना खाने के लिए बैठा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अब नए सिरे से गढ़ी जाएगी Bihar Congress की पूरी टीम, 'संगठन सृजन' अभियान से बूथ स्तर तक मचेगी हलचल! जानिए AICC पर्यवेक्षक संगीता बेनीवाल और खास 'फॉर्मूला'

खाना खाने के समय मनोज सिंह भी आए पूछताछ किया कि उसी वक्त पिस्तौल से श्रवण कुमार सिंह ने मुंह पर गोली मारा जो बाएं आंख के नीचे लगी तथा मेरे पति अवधेश सिंह की हत्या हो गई। थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि मृतक अजीत कुमार सिंह उर्फ अवधेश कुमार सिंह की पत्नी काजल कुमारी के लिखित बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का एफआईआर दर्ज किया गया है।

फोटो। थाना में आवेदन देने पहुंचे काजल कुमारी के पिता और मृतक अवधेश सिंह के ससुर सिकंदर कुमार सिंह।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के जखीरे- धंधेबाज रंगे हाथ गिरफ्तार, पढ़िए घेराबंदी, घर और सिद्धार्थ कुमार
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UAE vs SA: जब बल्लेबाज के हेलमेट को उड़ा दिया तूफानी गेंद ने, मैदान पर छा गया सन्नाटा!

UAE vs SA: क्रिकेट के मैदान पर ऐसे पल आते हैं जब खिलाड़ियों की...

आमलकी एकादशी 2026: तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि से पाएं भगवान विष्णु का आशीर्वाद

Amalaki Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है...

आयशा खान की झोली में अक्षय कुमार संग बड़ी फिल्म, ‘भागम भाग 2’ में होगा जलवा!

Ayesha Khan News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर छलांग लगाती आयशा खान...

टोयोटा की नई 7 Seater SUV मचाएगी धूम, महिंद्रा XUV700 को देगी कड़ी टक्कर

7 Seater SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंदीदा बड़ी गाड़ियों की मांग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें