spot_img

दरभंगा सदर SDPO की भी बात नहीं मानते बहादुरपुर के SHO, मगर जान लीजिए आप भी थानेदार हैं..?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। आप थानेदार हैं, आपकी मोटरसाइकिल कहीं से चोरी हो जाय, और आपका एफआईआर नहीं हो तो आपको कैसा लगेगा। अगर उसी मोटरसाइकिल से अपराधी शराब या अन्य मादक पदार्थ ढोने लगे और वह मोटरसाइकिल पुलिस के हत्थे चढ़ जाय तो जाहिर सी बात है कि प्राथमिकी में आप मुख्य आरोपी हो जाएंगे।

- Advertisement -

इसके बाद आपके दिल और दिमाग पर क्या गुजरेगी, आप सोच सकते हैं। आपकी हालत उसके बाद बदतर हो जाएगी। आप एफआईआर की संख्या बढ़ने या फिर वरीय पदाधिकारियों के निकट अपनी बेहतर प्रदर्शन दिखाने के चक्कर में एक बेबस और लाचार व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर रहे हैं। आप भी एक इंसान हैं और इंसानियत बरकरार रखिये। ऐसी कार्यशैली आपकी है और इससे बदनामी आपके वरीय पुलिस अधिकारियों को झेलनी पड़ती है।दरभंगा सदर SDPO की भी बात नहीं मानते बहादुरपुर के SHO, मगर जान लीजिए आप भी थानेदार हैं..?

- Advertisement -

बहादुरपुर थाने का एक ऐसा ही मामला है। मब्बी ओपी के बांध बस्ती निवासी वीरेंद्र कुमार सहनी अपनी मोटरसाइकिल (BR07A 1043) चोरी का मामला दर्ज कराने बहादुरपुर थाना पांच अक्टूबर को पहुंचे थे। वहां थाने पर उनसे आवेदन लें लिया गया और करीब एक माह बीतने को है उनकी मोटरसाइकिल चोरी की  एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Ram Navami Procession पर पुलिस का एक्शन: शांतिपूर्ण जुलूस के बाद DJ जब्त, आयोजकों पर FIR से भड़के लोग

श्री सहनी कई बार थाना का चक्कर लगाये फिर उनका आवेदन यह कहते हुए रख लिया गया कि आपके मोटरसाइकिल चोरी का एफआईआर दर्ज कर देंगे। करीब 15 दिनों तक एफआईआर नहीं हुआ तो वीरेंद्र सहनी ने इस बाबत एसडीपीओ सदर अमित कुमार से शिकायत की।

एसडीपीओ श्री कुमार ने बहादुरपुर थाना अध्यक्ष को इस बाबत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। वीरेंद्र सहनी अपनी पत्नी के साथ गांव से किसी काम बस एकमी घाट आये थे। सूर्या डेंटल क्लीनिक के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर वह अंदर गये। जब लौटकर आये तो देखा उनकी मोटरसाइकिल गायब थी।

काफी खोजबीन के बाद मोटरसाइकिल उन्हें नहीं मिला तो एफआईआर दर्ज कराने थाना गये थे। वीरेंद्र ने कहा कि पुलिस के इस कार्यशैली से हतप्रभ हैं। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष जब डीएसपी साहब का बात नहीं माने तो समझ में आया कि अब पुलिसिया कार्यशैली में कितनी गिरावट हुई है।

उन्होंने रोते हुये कहा कि आखिर पुलिसिया व्यवस्था किसके लिये हें। बहादुरपुर थाना के और भी पूर्व में मामले आये थे जिसमें उनकी ओर से चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महंगे गैजेट इंश्योरेंस: क्या आपके प्रीमियम फोन के लिए यह ज़रूरी है?

Gadget Insurance: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा...

IPL 2026: रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव की मस्ती, क्या बिगाड़ेगी मुंबई का खेल?

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज...

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो को मिला नया नाम, फैन्स में जबरदस्त उत्साह

Sanju Samson: टी20 विश्व कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों...

भारत की सबसे भरोसेमंद Fuel Efficient SUVs: जानें पूरी लिस्ट

Fuel Efficient SUVs: भारतीय बाजार में, जहां हर दिन नई गाड़ियां लॉन्च होती हैं,...