spot_img

Darbhanga News |Kusheshwarsthan News | 4 लाख गबन की FIR, ठंडे बस्ते से लीपापोती की महक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News |Kusheshwarsthan News | 4 लाख गबन में वार्ड सदस्य नीलम देवी और पूर्व वार्ड सचिव रतनमाला देवी पर FIR दर्ज है। मगर पूरा मामला ठंडे बस्ते में है। खानापूरी की लीपापोती की महक के बीच खबर कुशेश्वरस्थान के तिलकेश्वर पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित गोलमा गांव से है बड़ी है। यहां, मुख्यमंत्री पक्की गली योजना और मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना की राशि के गबन मामले में जांच अभी भी ठंडे बस्ते में है।

- Advertisement -

Darbhanga News |Kusheshwarsthan News | चार लाख गबन की एफआईआर भी दर्ज, कार्रवाई के नाम पर खानापूरी

मामले में, चार लाख घोटाला और गबन होने की बात सामने आई थी। इसको लेकर चार लाख गबन की एफआईआर भी वार्ड सदस्य नीलम देवी और पूर्व वार्ड सचिव रतनमाला देवी पर दर्ज की गई। लेकिन, कार्रवाई के नाम पर अभी तक सिर्फ खानापूरी ही दिख रही। जहां… तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार कहते हैं कार्रवाई हो रही है…लेकिन, लीपापोती की महक ज्यादा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident सिंहवाड़ा दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे परिवार पर टूटा कहर! पति-पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर|

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | नीलाम पत्र दायर है, वसूली भी है मगर कार्रवाई के नाम पर…

जानकारी के अनुसार, इस गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज है। मगर, एफआईआर के बाद भी कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है।अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामला तिलकेश्वर पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित गोलमा गांव का है। मुख्यमंत्री पक्की गली योजना और मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना की राशि की निकासी कर योजना का कार्य नहीं किया गया था। इतना ही नहीं, राशि गबन करने के संबंध में 461200 रुपए वसूली के लिए नीलाम पत्र दायर किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा मेले से लापता हुई बेटी, अगले दिन मां को फोन पर बताया- 'मेरे साथ दुष्कर्म हुआ!'

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | ऐसे में,
तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार बताते हैं,

जानकारी के अनुसार, इस आलोक में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिरौल के एवं प्रथम अपीलीय प्राधिकार सह अपर समाहर्ता दरभंगा के अंतिम आदेश में राशि गबन करने वाले वार्ड सदस्य नीलम देवी और पूर्व वार्ड सचिव रतनमाला देवी पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिए गए आदेश के आलोक में पंचायत सचिव सुबोध कुमार ने तिलकेश्वर थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसमें थाना कांड संख्या 43/24 दर्ज की गई थी। इस मामले में तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के पर्यवेक्षण के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic दरभंगा में 23-24 अक्टूबर को ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! घर से निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान | 6 प्वाइंट में समझिए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Shikshamitra Age Relaxation शिक्षामित्रों की 60 साल तक सरकारी नौकरी पक्की! शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान

UP Shikshamitra Age Relaxation: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को बड़ी राहत मिली है। अब वे 60 साल की उम्र तक सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग ने यह #UPShikshamitra,#UPTeacherRecruitment,#UttarPradeshNews

पटना में KFC, Barbeque Nation समेत 9 बड़े रेस्टोरेंट पर एक्शन: क्या आप भी खाते हैं यहां का खाना?

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत 9 बड़े रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जांच में खराब पनीर, कीड़े वाला ब्रेड, अस्वच्छ किचन और भंड #BiharFoodSafety,#PatnaFoodRaid,#KFCBarbequeNation

बिहार की बेटी ने किया कमाल! मनीषा श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, लोकगायिका ने कही ये बड़ी बात

Bihar Folk Singer: बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025' से नवाजा गया है. केंद्रीय #BiharNews,#FolkSinger,#ManishaSrivastava

Madhubani Accident मधुबनी में दिल दहला देने वाला हादसा: बाइक सवार तीन में से एक की मौत, दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे

Madhubani Accident: मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: कमला नदी के पास बाइक सवार तीन में से एक की मौत, दो गंभीर घायल। मंगलवार रात खजौली थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक दुर्घटना। #MadhubaniAccident,#BiharRoadSafety,#KhajauliNews