

केवटी, देशज टाइम्स। जमीनी विवाद को लेकर केवटी थाना क्षेत्र के गोखुल गांव में हुए मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें 15 लोगों को आरोपित किया गया है।
- Advertisement -
राम अशीष महतो के आवेदन पर हीरा लाल महतो सहित आठ लोगों के विरुद्ध एवं हीरा लाल महतो के आवेदन पर राम अशीष महतो सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उक्त मामले की जांच शुरु कर दी है।
- Advertisement -
वहीं, केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लड़की की मां ने केवटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
- Advertisement -
इसमें उन्होंने मधुबनी जिले के पतौना (बिस्फी) थाना क्षेत्र के सोहाश गांव निवासी सुभाष कुमार महतो सहित दो लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने उक्त मामले की जांच शुरु कर दी है।
- Advertisement -



