- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। विद्युत विभाग की छापामरी दल ने गररी एवम धमाद गांव में बिजली चोरी कर उपयोग करने के मामले में आठ लोगो के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
कनीय विद्युत अभियंता शशि शेखर सिंह द्वारा कराए प्राथमिकी में जाले थाना के गररी गांव के मोहम्मद अजीज के घर पर किए गए छापामारी में बाईपास विद्युत चोरी करते पकड़ा गया है इनके विरुद्ध 26,000 राजस्व वसूली का दावा है। वही इसी गांव के शमसुद्दीन के द्वारा टोका फंसा कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया इनसे 26000 का जुर्माना वसूल के लिए दावा किया गया है।
वही गर्रि गांव के मिर्जा साजिद बैक के पुत्र मिर्जा खालिद के यहां विद्युत चोरी करते पकड़ा गया छापामारी दल ने बताया कि नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को इनके विद्युत चोरी करने से ₹67311 की क्षति हुई है।
वहीं के मोहम्मद आफताब आलम के घर पर छापामारी की गई इनके यहां पूर्व से विद्युत शुल्क बकाया के कारण विद्युत संबंध काटा गया था,फिर भी विद्युत चोरी करते पकड़ा गया इनके विरुद्ध उनके विरुद्ध ₹80713 क्षतिपूर्ति किया गया है। छापामारी दल मोहम्मद ज्ञासुद्दीन के घर पर छापामारी में इनके परिसर का कुल 564 वाट विद्युत भार पाया गया,वही टोका फसाकर बिजली चोड़ी करते पकड़ा गया। इनसे 51999 की वसूली होगी।
वह मोहम्मद फैजान अहमद के घर पर छापामारी की गई छापामारी के क्रम में इनके परिसर का 78 मेगा वाटभार पाया गया डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी 13200 का राजस्व की वसूली इनसे की जानी है। वही धमाद गांव के लक्ष्मी शाह के घर पर छापामारी की गई, छापामारी क्रम में बिजली चोरी करते पाए गए इनसे कुल ₹34597 राजस्व की वसूली की जानी है।वही काजी बहेरा के रामाश्रय शर्मा के पुत्र सुधीर कुमार के घर पर छापामारी में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया,इनसे 9083 रुपए की वसूली की जानी है।
इस छापामारी अभियान में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा ग्रामीण के आदेशानुसार यह छापामारी की गई है,छापामारी दल में सिंहवारा के सहायक विद्युत अभियंता जितेश कुमार दरभंगा अंचल के सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ टीम के मोहम्मद उज्जैर आलम कमतौल विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के सूरज कुमार एवं क्षेत्रीय कामगार विद्युत आपूर्ति शाखा जाले के प्रेमचंद्र मेहता शामिल थे। बिजली चोरी करने से संबंधित प्राथमिकी जाले थाना में जाले विद्युत प्रमंडल के सहायक अभियंता शशि शेखर सिंह ने जाले थाना में दर्ज कराई है।
- Advertisement -




