

केवटी, देशज टाइम्स। एमएसयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला पार्षद द्वय स्वंतत्र कुमार झा उर्फ सागर नवदिया एवं अमित कुमार ठाकुर को मुकदमे में फंसाकर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरुद्ध मंगलवार की शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य द्वार के सामने जिला परिषद अध्यक्ष रेणू देवी एवं उपाध्यक्ष ललिता झा का पुतला दहन किया।
दोनों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा ने की। इस दौरान पार्टी के केवटी प्रखंड इकाई के अध्यक्ष बृजेश साह की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सोशल मीडिया
प्रभारी ने कहा कि 11 सितंबर को आयोजित जिला परिषद की बैठक के दौरान एक झूठे मुकदमे में पार्टी के जिला पार्षद द्वय स्वतंत्र कुमार झा उर्फ सागर नवदिया एवं अमित कुमार ठाकुर को फंसाया और दोनों को हिरासत में जेल भेजने का काम जिला प्रशासन ने जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के इशारे पर किया।
जबकि इस प्राथमिकी के नामजद अन्य 13 आरोपित घूम रहे हैं।दोनों जिला पार्षद की ये गिरफ्तारी स्पष्ट रूप से यह दर्शा रही है कि प्रशासन व जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हमारे जिला पार्षदों को एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है,क्योंकि यह लोग क्रांतिकारी हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है। वहीं योजनाओं की राशि का समान बंटवारे की बात करता है और चालिस फीसदी सीधा कमिशनों को रोक लगाना चाहता है।
क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं के संवैधानिक नियम तरीके से अलग-अलग कार्य को लेकर विरोध किया। इसीलिए उनकी गिरफ्तारी हुई। पुतला दहन कार्यक्रम में राजा पासवान, मणिकांत शर्मा,अर्जुन यादव राजन झा, विकास साह, रितेश झा सहित अन्य कई मौजूद थे।



