back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

Darbhanga News | Hanumannagar News | हनुमाननगर में अग्नि का तांडव, 16 परिवारों की जिंदगी धुंआ-धुंआ

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Hanumannagar News | हनुमाननगर में अग्निदेव ने ऐसा  तांडव मचाया है। सोलह परिवारों की जिंदगी धुंआ-धुंआ हो गई है। जहां, हनुमाननगर में बीती रात अगलगी हुई है। भीषण अगलगी की यह घटना स्थानीय विशनपुर चौक पर हुई है जहां सोलह परिवारों के नसीब एक-एक कर राख हो गए हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | Hanumannagar News | राख और उठते धुंओं में नसीब की तलाश…

इन सोलह घरों में आग लगने से कुछ भी अगर बचा है तो वह है राख और उठता धुंआ जहां, सारा सामान जलकर खाक हो चुका है। इस हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। कितनी संपत्ति जलकर खाक हो गई हैं इसका अंदाजा फिलहाल लगाना कठिन है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Hanumannagar News | ये पीड़ित, कहां जाएंगें…

जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड ने अग्निकांड में राजेश साह, रामराजी सहनी, टुनटुन साह, मो. अली, मो. मजहर, राजू कुमार साह, रंजीत सहनी, फूलकुमरी देवी, राजेंद्र सहनी, महेश कापर, विनोद साह, लाल बाबू साह, भोला साह, पप्पू साह, रोहित सहनी व रंजू देवी को कहीं का नहीं छोड़ा। इनके पास अब कुछ भी नहीं बचे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सोमवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, किलाघाट समेत इन 8 मोहल्लों में पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट

Darbhanga News | Hanumannagar News | ग्रामीणों की एकजुटता ने आग को विकराल होने से रोका

ग्रामीणों की दिलेरी से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने वाली गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक कुछ भी बचा नहीं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने तत्काल आग लगने की जानकारी मिलते ही राहत पहुंचाने का काम तेज कर दिया है। वहीं ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बीडीओ मनीष कुमार, सीओ प्रणय प्रखर व विशनपुर थानाध्यक्ष अनोज कुमार को दी जिसके बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी आई है।पीड़ितों को तत्काल पॉलीथिन सीट मुहैया करा दी गई है।

Darbhanga News | Hanumannagar News | बढ़ेंगे हाथ

इनकी सूचना पर  सीओ ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि राजस्व कर्मचारी विकास कुमार को घटना स्थल पर पीड़ितों की सूची इकट्ठा करने के लिए भेजा गया है। पीड़तों को पॉलीथिन सीट मुहैया करा दी गई है। सूची उपलब्ध होते ही सभी को सरकारी आपदा राहत कोष से मिलने वाली राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करा दी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में आ रही हैं दमदार नई 7-सीटर हाइब्रिड SUVs: XUV700 को मिलेगी कड़ी टक्कर!

7-seater hybrid SUVs: भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने...

शुभ सोमवार का विशेष: जानें अपना Kal Ka Rashifal 16 मार्च 2026

Kal Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष के गहन सागर में गोता लगाकर, हम आपके लिए...

ईद स्पेशल: दीपिका कक्कड़ के इन सूट लुक्स से पाएं परफेक्ट इंस्पिरेशन!

Deepika Kakar News: ईद का त्योहार नज़दीक है, और हर कोई चाहता है कि...

Pradosh Vrat 2026: महादेव की कृपा पाने का दिव्य संयोग

Pradosh Vrat 2026: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें