spot_img

Darbhanga News | Hanumannagar News | हनुमाननगर में अग्नि का तांडव, 16 परिवारों की जिंदगी धुंआ-धुंआ

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Hanumannagar News | हनुमाननगर में अग्निदेव ने ऐसा  तांडव मचाया है। सोलह परिवारों की जिंदगी धुंआ-धुंआ हो गई है। जहां, हनुमाननगर में बीती रात अगलगी हुई है। भीषण अगलगी की यह घटना स्थानीय विशनपुर चौक पर हुई है जहां सोलह परिवारों के नसीब एक-एक कर राख हो गए हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | Hanumannagar News | राख और उठते धुंओं में नसीब की तलाश…

इन सोलह घरों में आग लगने से कुछ भी अगर बचा है तो वह है राख और उठता धुंआ जहां, सारा सामान जलकर खाक हो चुका है। इस हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। कितनी संपत्ति जलकर खाक हो गई हैं इसका अंदाजा फिलहाल लगाना कठिन है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Hanumannagar News | ये पीड़ित, कहां जाएंगें…

जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड ने अग्निकांड में राजेश साह, रामराजी सहनी, टुनटुन साह, मो. अली, मो. मजहर, राजू कुमार साह, रंजीत सहनी, फूलकुमरी देवी, राजेंद्र सहनी, महेश कापर, विनोद साह, लाल बाबू साह, भोला साह, पप्पू साह, रोहित सहनी व रंजू देवी को कहीं का नहीं छोड़ा। इनके पास अब कुछ भी नहीं बचे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में सर्पदंश, टॉयलेट जा रहे बुजुर्ग जगदीश को सांप ने काटा, मौत

Darbhanga News | Hanumannagar News | ग्रामीणों की एकजुटता ने आग को विकराल होने से रोका

ग्रामीणों की दिलेरी से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने वाली गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक कुछ भी बचा नहीं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने तत्काल आग लगने की जानकारी मिलते ही राहत पहुंचाने का काम तेज कर दिया है। वहीं ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बीडीओ मनीष कुमार, सीओ प्रणय प्रखर व विशनपुर थानाध्यक्ष अनोज कुमार को दी जिसके बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी आई है।पीड़ितों को तत्काल पॉलीथिन सीट मुहैया करा दी गई है।

Darbhanga News | Hanumannagar News | बढ़ेंगे हाथ

इनकी सूचना पर  सीओ ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि राजस्व कर्मचारी विकास कुमार को घटना स्थल पर पीड़ितों की सूची इकट्ठा करने के लिए भेजा गया है। पीड़तों को पॉलीथिन सीट मुहैया करा दी गई है। सूची उपलब्ध होते ही सभी को सरकारी आपदा राहत कोष से मिलने वाली राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करा दी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Mehengai News: खाने के तेल से लेकर साबुन तक, हर चीज हुई महंगी; कीमतों में 10% और उछाल की आशंका

पटना में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। पाम ऑयल, ग्लिसरीन और पैकेजिंग लागत बढ़ने से खाने के तेल, साबुन, डिटर्जेंट और सौंदर्य उत्पाद महंगे हो गए ह

Muzaffarpur Litchi News: पीएम-राष्ट्रपति चखेंगे ‘शाही लीची’ का स्वाद, 4 टन भेजने की तैयारी!

मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध 'शाही लीची' इस बार भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश के शीर्ष नेताओं को उपहार स्वरूप भेजी जा रही है। जिला प्रशासन ने 10 टन में स

बिहार वज्रपात समाचार: आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत, सरकार ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहार में शुक्रवार को मौसम के अचानक करवट लेने से कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने प्रत्येक मृतक

Darbhanga Crime News: बॉस फूड के नाम पर नकली स्नैक्स का ‘बड़ा खेल’, 10 करोड़ का घाटा

दरभंगा में 'बॉस फूड' के नाम पर चल रहे नकली स्नैक्स के बड़े कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली से आई टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी कर करोड़ों के नकली