spot_img

Darbhanga में आग से त्राहिमाम, 20 घर जले, जानिए

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga | अलीनगर प्रखंड के अंदोली गांव में सोमवार शाम भीषण आग लग गई, जिससे गांव के 20 घर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेज हवा के चलते तेजी से फैल गई।

- Advertisement -

फायर ब्रिगेड पहुंचने में हुई देरी

गांववालों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम करीब 2 घंटे की देरी से पहुंची। इस बीच, आग पूरे टोले में फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने बोरिंग से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का 'महाप्लान': 426 जगहों पर पुलिस, अफवाह फैलाई तो खैर नहीं!

शादी के सामान भी जलकर खाक

इस हादसे में कई परिवारों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

- Advertisement -
  • गजेन्द्र मुखिया के बेटे की शादी अगले दिन थी, लेकिन आग में शादी के लिए खरीदा गया सारा सामान जलकर राख हो गया।
  • राजेश्वर मुखिया के बेटे और रामजी मुखिया की बहन की शादी अगले महीने होने वाली थी, लेकिन उनका भी वस्त्र, फर्नीचर, बर्तन, अनाज आदि पूरी तरह नष्ट हो गया।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बेनीपुर और बिरौल में शराब तस्कर! बिरौल में बाइक से -बेनीपुर में लावारिस गाड़ी से विदेशी शराब का जखीरा, गिरफ़्तार

खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर पीड़ित परिवार

इस भीषण हादसे के बाद अग्नि पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर जल जाने के कारण सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी पर नितिन नवीन का बड़ा आरोप: ‘देश अस्थिर करने की कोशिश’, बिहार में BJP ने गिनाए सम्राट चौधरी के काम

Bihar BJP News: पटना में बिहार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के छह महीने #BiharBJPNews,#NitinNaveen,#SamratChoudhary

खुशखबरी Bihar Festival Special Train! बिहार जाने वालों के लिए रेलवे का तोहफा, 3 नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू, देखें लिस्ट!

Bihar Festival Special Train: त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। भीड़भाड़ कम करने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पे #BiharTrainNews,#FestivalSpecial,#IndianRailways

अनंत सिंह का ‘9 मर्डर’ वाला बयान: JDU में मचा हड़कंप, क्या अब होगी कार्रवाई? | प्रतिक्रिया तो आ गई?

Bihar Anant Singh: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि पूरा मामला पार् #BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

नीतीश कुमार ने गया में किया ’20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का उद्घाटन, देखें बिहार के विकास की पूरी कहानी!

Nitish Kumar Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी में जदयू की '20 साल बेमिसाल' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में उनके दो दशक के शासनकाल में बिहार में हुए विकास क #NitishKumar,#BiharPolitics,#JDU