back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल अनुमंडल को अगलगी से बचाव के गुर सिखाने पहुंचे अग्निशमन कर्मी, Chief Firefighter Vipin Kumar ने कहा, समझदारी ही बचाव है…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल अनुमंडल, देशज टाइम्स। गर्मी और उमस के बीच जब तेज हवाओं के झोंके चलते हैं तो बिरौल अनुमंडल में दो खतरा सबसे बड़े रूप में सामने आता है। पहला अगलगी और दूसरा नौका हादसा।

- Advertisement -

इन दिनों नौका हादसा कुशेश्वरस्थान में सबको हतप्रभ कर गमगीन कर गया। वहीं, अगलगी की घटनाएं लगातार होती रहीं हैं। इसी अगलगी से बचाव के गुर और लोगों खासकर महिलाओं को उसके बचाव के गुर सिखाए गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पड़री गांव में अग्निशमन दस्ता दल के कर्मियों अग्निशमन दल के प्रधान अग्निक विपिन कुमार,अग्नि चालक ब्रजेश कुमार, अग्निक अखिलेश कुमार ने  रविवार को अगलगी जैसी आपदा से बचाव के लिए माक ड्रिल का आयोजन किया। साथ ही समुदाय आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम अंतर्गत अगलगी जैसी आपदा से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

टीम ने बताया कि कैसे आपदा से बचाव के लिए स्थानीय ग्रामीणों को जागरुक होना होगा। गैस सिलेंडर से अधिकांश आग लगती है या फिर चूल्हों की चिंगारी से आग धधकता है। इससे ना सिर्फ आपके घर में आग लगती है बल्कि आग पड़ोसियों के घरों को भी राख कर देती है।

अगलगी की घटना तो एक घर से प्रारंभ होती है लेकिन मिनटों में सैकड़ों घरों को जलाकर राख कर देती है। थोड़ी सी असावधानी के कारण अधिक मात्रा में जान-माल की क्षति होती है जिसके कारण हमारे वर्षों की मेहनत की कमाई हुई संपत्ति पल भर में जलकर राख हो जाती है। इसलिए हमें सावधानी पूर्वक घरेलू कार्य करने की आवश्यकता है।

अग्निशमनकर्मियों मॉक ड्रील से अग्निशमन कर्मी मंगल किशोर राय ने बताया कि जब तेज हवा चल रही हो तो खाना ना बनाएं। भोजन बनाते समय एक से दो बाल्टी पानी पास में अवश्य रखें। जहां भोजन बनाया जाता है उसके आसपास कोई भी सूखा जलावन ना रखें। दीपक, लालटेन, मोमबत्ती आदि को ऐसी जगह पर ना रखें जहां गिरकर आग लगने की संभावना हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

MS Dhoni: क्या IPL 2026 में चेन्नई के लिए हर मैच खेलेंगे ‘थाला’?

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सत्र के नजदीक आते ही क्रिकेट फैंस...

सैलरी अकाउंट: नौकरीपेशा लोगों के लिए वित्तीय वरदान और उसके छिपे फायदे

सैलरी अकाउंट: नौकरीपेशा लोगों के लिए वित्तीय वरदान और उसके छिपे फायदेआजकल बैंक अलग-अलग...

4G Technology: LTE और VoLTE में क्या है अंतर, और कैसे बदल रहा है आपका डिजिटल अनुभव?

4G Technology: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए तेज़ इंटरनेट और क्रिस्टल-क्लियर कॉलिंग अब सिर्फ सपना...

Malaika Arora: क्या अर्जुन कपूर के बाद 19 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा?

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें