spot_img

Darbhanga में फायरिंग – भोज में चली गोली! ग्रामीणों ने पकड़ा दो हमलावर, पिस्टल बरामद

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – दरभंगा की सच्ची खबर, सबसे पहले!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में फायरिंग से हड़कंप! दरभंगा में भोज के दौरान भोज में शामिल युवक पर जानलेवा हमला–पहले सिर पर बट, फिर चली गोली – संयोग से बच गई जान। गांव वालों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। एक पिस्टल बरामद, प्राथमिकी दर्ज। मनीगाछी – इंद्राथर गांव में पुलिस जांच तेज।

- Advertisement -

दरभंगा के मनीगाछी के इंद्राथर गांव में गोलीकांड में FIR, पुलिस की तेज तहकीकात… पिस्टल बरामद

दरभंगा, देशज टाइम्स– मनीगाछी थाना क्षेत्र के चनौर पंचायत अंतर्गत इंद्राथर गांव में 6 मई की रात हुई गोलीबारी की घटना को लेकर बुधवार को कमलेश यादव के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और एक पिस्टल बरामद किया गया है।

- Advertisement -

भोज कार्यक्रम में घुसे हथियारबंद युवक, चली गोली

  • घटना 6 मई की रात लगभग 8 बजे की है। गांव के सहनी टोला में भोज कार्यक्रम के दौरान चार मोटरसाइकिल पर सवार 8-9 युवक पहुंचे। आरोप है कि मकरंदा गांव के अनिल झा के पुत्र राहुल झा और नीतीश झा ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। उन्होंने बंदूक की बट से सिर पर प्रहार किया और फिर गोली चलाई। सौभाग्य वश, गोली सिर के बाल में छूकर निकल गई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

    - Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जेल से बेल पर छूटा, कोर्ट की तारीख पर आया दरभंगा, तालाब में नहाने के दौरान डूबकर दर्दनाक मौत!

स्थानीय लोगों ने दो हमलावरों को पकड़ा, रिवॉल्वर बरामद

  • गोलीबारी के बाद गांव के लोगों ने दौड़कर नीतीश झा और राहुल झा को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मनीगाछी थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया, उनके पास से रिवॉल्वर भी बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के घर में घुसकर गाली-गलौज और लोहे की रॉड से हमला - पत्नी की जितिया लूटी! पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा- कैश लूटे

गांववालों ने की पिटाई, गंभीर हालत में भेजा गया दरभंगा

  • पकड़े गए दोनों आरोपियों की गांववालों ने जमकर पिटाई की। पुलिस ने पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) भेजा।अभी तक दोनो का बयान दर्ज नहीं हो सका है।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी, जांच जारी

कमलेश यादव के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में निम्नलिखित नामजद आरोपी हैं, राहुल झा – गोली चलाने का आरोपी। नीतीश झा – साथ में मौजूद। रणधीर झा व रितेश झा – हमला करवाने के मुख्य आरोपी। कैलाश झा – षड्यंत्र में शामिल हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Bihar Property Tax! बिहार के गांवों में घरों पर अब नहीं चुकाना होगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Bihar Property Tax: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। पंचायती राज विभाग ने गांवों में आवासीय घरों पर संपत्ति कर न लगाने का फैसला किया ह #BiharPropertyTax,#RuralDevelopment,#PanchayatiRaj

Sitamarhi Accident: सेप्टिक टैंक में उतरे राजमिस्त्री और मजदूर – फिर कभी बाहर नहीं आए! दो जिंदगियां जहरीली गैस से खत्म – मौत

sitamarhi accident: सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजमिस्त्री और मजदूर ने बिना सुरक्षा उपकरण के दम तोड़ दिया, जिससे #SitamarhiAccident,#BiharNews,#SepticTankDeath

चौंकाने वाला खुलासा! बिहार में पनीर से लेकर मिठाई तक में मिलावट, 85 हजार का पनीर जब्त, देखें लिस्ट

Bihar Food Adulteration: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर नकेल कस दी है। 27 अगस्त से 5 अक्टूबर तक चले अभियान में वैशाली समेत 15 से अधिक जिलों में लाखों रुपये के दूषित खाद #BiharFoodAdulteration,#FoodSafetyBihar,#VaishaliNews

बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! 1 नवंबर से शुरू धान की सरकारी खरीद, जानें नया भाव

Bihar Paddy Procurement: बिहार में धान की सरकारी खरीद 1 नवंबर से शुरू हो रही है। किसानों को इस बार सामान्य धान पर प्रति क्विंटल 72 रुपये ज्यादा मिलेंगे, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। #BiharPaddyProcurement,#FarmersBenefit,#AshokChoudhary