back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले दिन उम्मीदवार के इंतजार में सुबह से हो गई शाम, नहीं किया किसी ने नामांकन

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के लिए बेनीपुर नगर परिषद कि 10 सितंबर से 19 सितंबर तक होने वाली नामांकन की प्रक्रिया सुचारू संचालन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही प्रपत्र 11 के माध्यम से अधिसूचना जारी करते हुए नामनिर्देशन प्रारंभ कर दी गई है।

- Advertisement -

लेकिन शनिवार को प्रथम दिन आज एक भी अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करने के लिए अनुमंडल मुख्यालय नहीं पहुंचे। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा के निर्देशानुसार पूरे अनुमंडल परिसर को बेरिकेटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

- Advertisement -

इसके तहत विभिन्न स्तर पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए हैं । साथ ही नामनिर्देशन फार्म जमा करने के लिए 7 टेबल लगाए गए हैं । जिसमें प्रथम टेबल पर मुख्य पार्षद के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे जहां सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के साथ-साथ 8 कर्मियों का प्रतिनियुक्त किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शादी में पिस्टल लहराकर मांगी रंगदारी, दरभंगा पुलिस ने दबोचा तो उगले सारे राज, देशी कट्टा बरामद

दूसरी ओर, उप मुख्य पार्षद पद के नाम निर्देशन के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में बेनीपुर पंचायती राज पदाधिकारी भारती कुमारी को 8 कर्मियों के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है । एवं 29 वार्डों के लिए वार्ड पार्षदों का नाम निर्देशन के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश कुमार झा को नियुक्त किया गया है।

इसके लिए पांच टेबल बनाए गए हैं।सभी के बल पर 8-8 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वर्तमान समय में सबसे अधिक पिछड़ी जाति संवर्ग में आने वाले अभ्यर्थियों को लेकर आम लोगों में संदेह की स्थिति बनी हुई है । जिसके लिए निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने मुख्य द्वार से लेकर नाम निर्देशन पत्र जमा करने के टेबल तक प्रत्येक बिंदु पर उसकी सूची लगाई गई है । जिससे आम लोगों को सहूलियत मिल सके।

जानकारी के अनुसार, बेनीपुर नगर परिषद के चुनाव के लिए 10 सितंबर से 19 सितंबर के तक के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने तिथि निर्धारित किया गया है। जबकि 20 एवं 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि निर्धारित है। उसके बाद नाम वापसी के लिए 22 से 24 सितंबर तक तिथि निर्धारित है।

वहीं, 10 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है एवं उसके 2 दिन बाद 12 अक्टूबर को मतगणना के साथ ही चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी । बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 29 वार्ड में 69 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 55863 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 29552 पुरुष मतदाता एवं 26318 महिला मतदाता शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Poco X8 Pro सीरीज़ का बहुप्रतीक्षित Smartphone Launch: फीचर्स और कीमत का खुलासा

Smartphone Launch: भारत के तेज़-तर्रार और प्रतिस्पर्धा भरे मोबाइल बाज़ार में एक और बड़ा...

Lifestyle Inflation: क्यों आय बढ़ने पर भी नहीं हो पाती बचत और कैसे करें इसका सामना?

Lifestyle Inflation: अक्सर देखा जाता है कि जैसे-जैसे व्यक्ति की आय बढ़ती है, उसके...

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी व्रत के नियम और सावधानियां

Papmochani Ekadashi: परम पावन पापमोचनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित एक अत्यंत...

फराह खान को इस एक्टर ने दिया था ‘ट्रॉमा’, नाम सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

Farah Khan News: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान, जो अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें