

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि, हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
- Advertisement -
नव वर्ष के आगमन पर सुपौल बाजार सहित कई जगहों पर हिंदू समुदाय अपने-अपने घरों के छतों पर भगवा ध्वज लगाकर इसका स्वागत किया तथा लोगों ने एक दूसरे का मुंह मिठा कराये।
- Advertisement -
बिरौल प्रखंड के सुपौल बाजार हाटगाछी में कलश स्थापना के साथ चैत्र दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो गया। इसको लेकर पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
- Advertisement -
पूजा समिति के सदस्यों में चौधरी सहनी, रामचंद्र सहनी ने बताया कि पूजा संपन्न होने तक सभी सदस्य दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए निगरानी रखेंगे।
- Advertisement -


