

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड मुख्यालय स्थित एयरटेल टावर के निकट मां भगवती ऑटो मोबाइल्स के कांउटर से दो सौ की संख्या में विभिन्न मॉडल के हीरो बाइक की बिक्री पर प्रोपराइटर रमन कुमार झा को सम्मानित किया गया।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार बिहार में हीरो कंपनी के जितने भी एआरडी हैं उनमें बिरौल मॉ भगवती ऑटोमोबाइल्स प्रोपराइटर ने अपने कांउटर से 2 सौ की संख्या में हीरो बाइक की बिक्री कर प्रथम स्थान लाने में सफलता हासिल की है।
- Advertisement -
इसी खुशी में जहां कंपनी की ओर से उन्हें बधाई दी गई वहीं अपनी सफलता पर हीरो एजेंसी के कर्मियों ने प्रोपराइटर रमन कुमार झा को सम्मानित करते हुए एक दुसरे का मुंह मीठा कराया। मौके पर एजेंसी के वरीय कर्मचारी साकेत कुमार वर्मा, रौशन कुमार झा, विजय कुमार, संतोष कुमार यादव, अर्जुन कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
- Advertisement -


