back to top
22 जून, 2024
spot_img

अब सिया की मायके Mithila से Ayodhya के बीच Darbhanga जोड़ेगा नवअध्याय, Darbhanga Airport से Ayodhya के लिए उड़ान 1 फरवरी से, जानें किराया

spot_img
Advertisement
Advertisement

अब सिया की मायके मिथिला से अयोध्या के बीच दरभंगा जोड़ने जा रहा है नवअध्याय।Darbhanga Airport से अयोध्या के लिए उड़ान 1 फरवरी से शुरू होने वाली है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले दरभंगा से अयोध्या के लिए सीधी विमान सेवा की घोषणा हो गई है। निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने 1 फरवरी 2024 से दरभंगा और अयोध्या के बीच हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

इससे जिले ही नहीं बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद बिहार से बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने वाले हैं।

इसी को देखते हुए दरभंगा और अयोध्या के बीच नई डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गई है।

दरभंगा से अयोध्या पहुंचे सिर्फ एक घंटा 10 मिनट में

दरभंगा से अयोध्या की फ्लाइट एक घंटा 10 मिनट की है, जबकि पटना से अयोध्या की फ्लाइट एक घंटा की है। दोनों जगहों से किराया समान है।

क्या होगा किराया?

दरभंगा से अयोध्या का किराया एक फरवरी को 2999 रुपया है। जबकि पटना से अयोध्या का किराया भी उतना ही रखा गया है।

स्पाइसजेट की ओर से आयी इस सूचना के बाद दरभंगा ही नहीं आसपास के जिलों में भी खूशी का माहौल है।

आपको बता दें दरभंगा अयोध्या व अयोध्या दरभंगा के बीच सीधी उड़ान सेवा एक फरवरी से चलेगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है।

ये विमान सेवा सप्ताह में 4 दिन उपलब्ध रहेगी। दरभंगा से अयोध्या के लिए सप्ताह में रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को विमान सेवा उपलब्ध होगी।

दरभंगा से विमान सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरेगा और एक घंटा 10 मिनट बाद विमान ठीक 12 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या में लैंड करेगा।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें