

फोटो 1: सहसराम मे कार्यक्रम का मंच। फोटो: 2-फोरेंसिक टीम पहुंची बिरौल।
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बीती रात थाना क्षेत्र के मटियारा घाट सहसराम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद ऑरकेस्ट्रा की महिला नर्तकियों के साथ छेड़छाड़ करने और इसका विरोध करने पर पुरुष कलाकारों के साथ मारपीट किये जाने के मामले में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी गंभीर हैं।
एसडीपीओ की ओर किये गए मांग पर सोमवार को सीआईडी के विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुजफ्फरपुर की टीम बिरौल पहुंची। स्थानीय पुलिस और सीआईडी के फोरेंसिक टीम संयुक्त रूप से इस घटना के हकीकत तक पहुंचने में जुटी हुई है।
घटना में संलिप्त लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस समय का इंतजार करने की बात कह कर आगे कुछ भी बताने से अपने को परहेज कर रही है।
घटना में जख्मी सभी महिला-पुरुष कलाकारों को इलाज कराने के बाद पुलिस संरक्षण में रखा गया है। फिलहाल देखना है कि महिला नर्तकी के साथ छेड़छाड़ के मामले में मेडिकल रिपोर्ट क्या कहने वाली है।



