spot_img

Darbhanga News|Kusheshwarsthan Flood News| देखें, VIDEO| रास्ते ‘ Critical ‘, अटेंडेंस ‘ Digital ‘

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan Flood News| देखें, VIDEO| रास्ते ‘ Critical ‘, अटेंडेंस ‘ Digital ‘ | जहां, कुशेश्वरस्थान कराह रहा। बाढ़ की विभिषिका में पूरी तरह लबालब कोसी और कमला बलान के जलस्तर में तेजी ने कमला बलान पश्चिमी तटबंध से पूरब बसे प्रखंड के चार पंचायतों में बाढ़ की स्थिति गंभीर कर दी है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan Flood News| देखें, VIDEO| रास्ते ‘ Critical ‘, अटेंडेंस ‘ Digital ‘

हालात यही है, रास्ते ‘ Critical ‘, अटेंडेंस ‘ Digital ‘ जहां, कोसी-कमला बलान उछल रही। चार पंचायतों में बाढ़ है। प्राथमिक स्कूल लक्ष्मीनिया और प्राथमिक स्कूल पोखर में पानी घुसा है। पढ़ाई ठप है। मगर, शिक्षकों का आना जरूरी है। इन्हें हाजिरी बनानी है। सो, नाव से आते हैं, हाजिरी बनाते हैं, फिर नाव से लौट जाते हैं। देखें, VIDEO|

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan Flood News| कमला बलान की पानी उछाल मारती अब गांवों में

कमला बलान की पानी उछाल मारती अब गांवों में प्रवेश करने लगी है। इससे लोग (Flood situation dire in Kusheshwarsthan of Darbhanga) संभावित बाढ़ की दहशत में हैं। वहीं, दहशत तो गुरुओं में भी है, जो महज एक हाजिरी के लिए जीवन को दांव पर लगाएं हैं। अगर कुछ हादसा हुआ, कौन जिम्मेदारी लगेगा। किसकी जिम्मेदारी बनेंगी जहां, शिक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल के आस पास पोषक क्षेत्र में अपनी हाजिरी दर्ज कर रहे हैं।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan Flood News| इटहर पंचायत के दो विद्यालयों में बाढ़ के प्रवेश करने से

जानकारी के अनुसार, इटहर पंचायत के दो विद्यालयों में बाढ़ के पानी प्रवेश करने से पठन पाठन ठप है। यहां, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनिया व प्राथमिक विद्यालय पोखर में बाढ़ के पानी प्रवेश करने से विद्यालय में पठन पाठन ठप है, लेकिन विद्यालय में शिक्षकों का आना इसलिए जरूरी है कि इन्हें हाजिरी बनानी है। उपस्थिति दर्ज करने के लिए जान जोखिम में डालकर नाव से आते हैं,उपस्थिति दर्ज करते हैं, फिर नाव से लौट जाते हैं।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan Flood News| नेपाल से पानी छोड़ते ही पूर्वी प्रखंड के चार पंचायत घिरे

प्राथमिक विद्यालय पोखर के एचएम कुंदन प्रसाद कहना है कि तीन जुलाई को विद्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। इसकी सूचना बीईओ कार्यालय में विभाग को दे चुका हूं। विद्यालय में पठन पाठन बंद है। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मिनिया के एचएम पंकज कुमार कहते हैं,28 जून को विद्यालय में बाढ़ का पानी घुसा। विभाग को जानकारी है। फिर, पानी कम हुआ। मगर, नेपाल की भारी बारिश के बाद नेपाल से पानी छोड़ते ही कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के चार पंचायतों को बाढ़ ने घेर लिया।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan Flood News| बीईओ राम भरोस चौधरी कहते हैं,

वही, बीईओ राम भरोस चौधरी कहते हैं, प्रखंड में कुल 86 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय है। जिसमें 539 पुरुष एवं 361 महिला है। इसमें आठ ऐसे विद्यालय हैं, जिसमे पुरुष 35 महिला 21 तथा शेष 78 ऐसे विद्यालय है। इसमे पुरुष 504 एवं महिला 340 है। बीईओ श्री चौधरी ने बताया कि 8 विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनिया, प्राथमिक विद्यालय पोखर, प्राथमिक विद्यालय चौकियां, प्राथमिक विद्यालय गैजोडी, प्राथमिक विद्यालय भरैंन, प्राथमिक विद्यालय गढ़िया पकडीहा, उत्कर्मित मध्य विद्यालय गोबराही, मध्य विद्यालय इटहर है। जहां, शिक्षक एवं शिक्षिका को नाव से यातायात कार्य विद्यालय जाना पड़ता है।

अगर बाढ़ के जलस्तर में वृद्धि होती है तो कई ऐसे विद्यालय हैं, जो बाढ़ से घिर जाएगी। शिक्षकों को नाव से ही आना होगा। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनिया, मध्य विद्यालय समौरा, प्राथमिक विद्यालय कोला, प्राथमिक विद्यालय इटहर पोखर में बाढ का पानी प्रवेश कर गया है जिससे पठन पाठन प्रभावित हो गया है।बिईओ रामभरोश चौधरी ने बताया कि अभी तक 13 विद्यालय को बंद करने का जिला से अनुरोध किया गया है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan Flood News| कहीं होना ना पड़े घर छोड़कर विस्थापित, यहां है भीषण संकट

कमला बलान नदी का पानी चौकिया,लक्ष्मीनिया, इटहर इटहर पोखर बिसुनिया, जिमराहा, बलथरवा गांव में घुसने लगा है। चौकीया इटहर गांव तक जाने वाली पीसीसी ढ़लाई सड़क पर ढ़ाई फीट से अधिक पानी बह रहा है। इससे लोगों को एक गांव से दूसरे गांव तक जाने में अब बाढ़ के बीच आना जाना करना हो रहा है।

इटहर पंचायत के चौकिया, बलथरवा, इटहर, इटहर पोखर, बिसुनिया, जिमराहा गांव के किनारे बसे लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने की संभावना बन गया है। इससे गांव के किनारे बसे लोगों को विस्थापित होने की चिन्ता सताने लगी है। इन गांवों के लोगों को गांव से बाहर निकलने के लिए नाव एक मात्र साधन है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan Flood News| आफत बड़ी है, नाव है, बस जिंदगी थमी है

इधर, कोसी नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने से झाझा, कोदरा, सिमरटोका बुढ़िया सुकराती, तिलकेश्वर मुशहरी तथा सिमराही, कौनिया, सगरदीना, गांव के सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है।

लोगों को गांव से निकलने के लिए नाव के सिवाय अन्य कोई साधन नहीं है। छोटकी कोनिया, बड़की कोनिया, हरिनाही, उसरी, सगरदीना, सिमरटोका, झाझा, बुढ़िया सुकराती, अरथुआ, महादेव मठ, तेगच्छा, गोलमा, बहाव, सिमराही तथा तिलकेश्वर मुशहरी गांव के चौर में बाढ़ का पानी फैला हुआ है।

दोनों नदी के जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ने की वजह से एक फिर पश्चिमी तटबंध से पूरब कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के चार पंचायतों के अलावा भिंडुआ पंचायत के गोबराही तथा सुघराईन पंचायत के भरैन मुसहरी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan Flood News| सीओ गोपाल पासवान ने बताया,

सीओ गोपाल पासवान ने बताया, दोनों नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। विभिन्न मार्गों पर 19 नावें चलाई जा रहा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि का रफ्तार जारी रहा तो विस्थापित होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने लोगों से नदी में स्नान सहित अन्य कार्य करने नहीं जाने की अपील की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar