केवटी | प्रखंड के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में बाढ़ को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। बागमती अधवारा और कमला मरनी नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि से पानी तेजी से फैल रहा है, वहीं पूर्वी क्षेत्र की सगना नदी भी खतरे के निशान के पास है।
बागमती, कमला और सगना नदियों का बढ़ा जलस्तर
बागमती अधवारा: पिंडारूच बलुआहा स्टेडियम और आसपास के इलाके में पानी फैल रहा है। पिंडारूच हाई स्कूल जाने वाली सड़क भी जलमग्न होने के कगार पर है।
कमला मरनी नदी: सामा घाट होकर बाजीदपुर, मंगरथु, बग्घा और पचमा कोठिया के धान खेतों में पानी फैल गया है।
सगना नदी: जलस्तर वृद्धि से कमलदह, शारजापुर, कोपगढ़ और मलिया टोल के धान खेतों पर पानी का असर।
पानी बढ़ता रहा तो बर्बाद हो सकती है धान की फसल
भाजपा के केवटी टू मंडल अध्यक्ष स्वपन कुमार मिश्र (गुड्डू): पानी बढ़ता रहा तो धान की फसल बर्बाद हो सकती है।
असराहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद और जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अहमद रेजा बब्लू: धौस नदी का पानी बिस्फी होकर असराहा और डीहटोला क्षेत्र में तेजी से गिर रहा है।
धान के खेतों और घरों की सुरक्षा के लिए अलर्ट रहने की सलाह
बाढ़ की चेतावनी के बीच प्रशासन और स्थानीय लोग सतर्क हैं। किसानों को अपने धान के खेतों और घरों की सुरक्षा के लिए अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।