spot_img

Darbhanga News| कुशेश्वरस्थान की कोसी-कमला बलान उछली, 4 पंचायतों की 75 हजार आबादी टापू में घिरी, 12 स्कूलों में पानी, सड़कों पर चल रहीं नाव

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| कुशेश्वरस्थान की कोसी-कमला बलान उछली, 4 पंचायत बने टापू, 75 हजार आबादी बाढ़ में फंसी, 12 स्कूलों में पानी, सड़कों पर पानी, नाव की सवारी। जहां, कुशेश्वरस्थान में बाढ़ (Flood water spread in Kusheshwarsthan of Darbhanga) की हालत खराब है। कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि से कमला बलान पश्चिमी तटबंध से पूरब बसे प्रखंड चार पंचायतों के लगभग 70-75 हजार की आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 12 विद्यालय बाढ़ से प्रभावित है। इससे इन विद्यालयों में पठन पाठन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

हालांकि, कमला बलान नदी का जलस्तर में कमी आई है। शनिवार की दोपहर बाद से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे लोग फिर सकते में आ गए हैं। कमला बलान नदी के पश्चिमी तटबंध से पूरब बसे इटहर, उसड़ी, उजुआ सिमरटोका तथा तिलकेश्वर पंचायत के अलावा भिंडुआ पंचायत के गोबराही एवं सुघराईन पंचायत के भरैन मुसहरी दोनों नदियों के पानी से पूरी तरह घिरे हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ी दिक्कत! 8 सितंबर को सुबह 3 घंटे 18 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

कहीं कोसी तो कहीं कमला बलान नदी के बाढ़ से गांव के गांव टापू बना हुआ है। इसमें सबसे अधिक इटहर पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। इस पंचायत के बरनिया को छोड़कर अन्य सभी गांव की सड़कें बाढ़ के पानी से डूबा हुआ है।

इसके अलावा कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मुख्य मार्ग से जुड़े हुए गांव को छोड़कर उसरी, उजुआ सिमरटोका तथा तिलकेश्वर पंचायत के अन्य गांव के सड़क भी बाढ़ के पानी में डूबा है। इससे इन गांवों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने के लिए नाव एक मात्र सहारा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga CM Science College Sports सीएम साइंस कॉलेज में खेल सप्ताह खत्म: क्या सिर्फ पढ़ाई से बनेगा करियर? एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा जवाब!

बाढ़ की वजह से इटहर पंचायत के मध्य विद्यालय इटहर, समौरा, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनिया, इटहर पोखर,चौकीया, बलथरवा,समौरा अजा, उसरी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सगरदीना तथा कोला,उजुआ सिमरटोका पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गैईजोरी, बुढ़िया सुकराती, झाझा अजा तथा कुंज भवन में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है या फिर विद्यालय तक पहुंच पथ अवरुद्ध हो गया है। जिससे विद्यालय का संचालन करना जोखिम भरा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर! DMCH दरभंगा में हेड इंजुरी का हाईटेक इलाज शुरू, ICU-OT तैयार

इस संबंध में बीईओ राम भरोस चौधरी ने बताया कि विद्यालय को बंद करने की अनुशंसा विभाग को भेज दिया गया है। बाढ़ के पानी से खेतों में लगी धान की फसल के डूबने से किसानों में मायूसी छाई हुई है। खेत खलिहान बाढ़ के पानी में डुबने से पशुओं के लिए हरा चारा का घोर अभाव हो गया है।

सीओ गोपाल पासवान ने बताया कि नदी का उतार चढाव जारी है। अंचल प्रशासन का बाढ़ की स्थिति पर नजर बनी हुई है। विभिन्न जगहों पर 25 नावें चलाया जा रहा है। वहीं, बाढ़ के पानी में अब तक दो लोगो की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत से हारकर भी नहीं मानी हार! पाकिस्तानी महिला टीम ने किया धमाकेदार कमबैक, सेमीफाइनल में एंट्री | मगर कप्तान फातिमा सना- सेंड ऑफ

Pakistan Women's Team: महिला एशिया कप 2026 में भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान महिला टीम ने शानदार वापसी की। हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, भारत-पाकिस्#PakistanWomenTeam,#WomensAsiaCup2026,#IndiaPakistanFinal

Ayodhya Ram Mandir CEO राम मंदिर में आज से नया ‘बॉस’! क्या रोक पाएंगे चढ़ावा चोरी, फिर जीतेंगे भक्तों का भरोसा? | पढ़िए –...

Ayodhya Ram Mandir CEO: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। चढ़ावा चोरी की घटना के#AyodhyaRamMandir,#JitendraMishraCEO,#RamMandirNews

Bihar NIA Raid पटना में NIA का कोहराम! 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया ‘मोस्ट वांटेड’, खंगाले जा रहे आतंकी कनेक्शन

Bihar NIA Raid: पटना में NIA की बड़ी छापेमारी में लगभग 20 लाख रुपये नकद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने एक 'मोस्ट वांटेड' को भी पकड़ा है, आतंकी कनेक्शन की आशं#BiharNIA,#PatnaRaid,#TerrorFunding

बिहार में बड़ा एक्शन! 4000 माफिया की संपत्ति जब्त होगी, चिराग पासवान के MLA का नाम आया सामने | जानिए – लॉ एंड ऑर्डर...

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस ने माफिया और संगठित अपराध से जुड़े करीब 4000 लोगों की पहचान कर संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। इनमें चिराग पासवान की पार्टी के विधायक अ#BiharCrimeNews,#BiharPoliceAction,#AssetSeizure