spot_img

Flying Squad | दरभंगा में उड़नदस्ता…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। नगरपालिका उप निर्वाचन में चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है। पढ़िए पूरी (Flying squad in Darbhanga…) खबर, क्या है डीएम राजीव रौशन का आदेश…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार से प्राप्त पत्रानुसार नगरपालिका उप निर्वाचन 2023 के लिए अधिसूचना संसूचित है। नगरपालिका उप निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत दरभंगा जिला में नगरपालिका उप निर्वाचन के अद्यतन निर्देश के तहत चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के

- Advertisement -

दंडाधिकारियाें को मिला डीएम से निर्देश

लिए राज्य निर्वाचन आयोग तथा निर्वाची पदाधिकारी, नगरपालिका, घनश्यामपुर-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल से प्राप्त पत्र के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन ने उड़नदस्ता दल (एफएसटी) का गठन करते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

नगर पंचायत, घनश्यामपुर के लिए दंडाधिकारी के रूप में नीलोफर मल्लिका, अंचला धिकारी, घनश्यामपुर तथा पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुअनि दिनेश्वर प्रसाद की प्रतिनियुक्त की गयी है।

क्या करेगा उड़नदस्ता दल

जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल (एफएसटी) का दायित्व मुख्य कर्तव्य अवैध चुनावी आचरण तथा मतदाताओं के उपहार शराब, पैसे वितरण, घूस देना या अन्यान्य प्रभावित करना जैसे आचरणों पर निगरानी रखना एवं परिवाद प्राप्त होने पर उसकी जांच करनी है। आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव से संबंधित खर्च के संबंध में सूचना/परिवाद प्राप्त होने पर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

कार्रवाई की होगी निगरानी

उनकी जांच करना, राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला स्तर से प्राप्त परिवादों की जांच करना, परिवाद प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करना और यदि घटनास्थल पर पहुंचने में ज्यादा समय लगने की संभावना हो तो वैसी स्थिति में स्थानीय थाना को घटनास्थल पर भेजना एवं उनके की ओर से कृत कार्रवाई की निगरानी करनी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए - किसने -कैसे किया जाले में इलाज

इसके साथ ही उड़नदस्ता दल/स्थानीय थाना की ओर से किए गए समस्त कार्रवाई का वीडियो ग्राफी कराया जाना एवं विस्तृत विवरण या स्पष्टीकरण के लिए परिवादी से संपर्क करना साथ ही साथ कृत कार्रवाई के तैयार की गई सीडी/डीवीडी को व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को समर्पित करना एवं उड़नदस्ता दल (एफ.एस.टी.) अपना प्रतिवेदन प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता दल निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के सतत संपर्क में रहेंगे एवं नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग दरभंगा के निर्देशानुसार आयोग के अद्यतन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence