spot_img

Darbhanga के अलीनगर में समन्वय समिति की बैठक में बागवानी, जीविका, बिजली पर फोकस, समाधान की जगी उम्मीद

spot_img
- Advertisement -

अलीनगर, देशज टाइम्स। प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में आयोजित हुई। इसमें बैठक में बीडीओ परमानंद प्रसाद,  सीओ अजय राठौर, पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक मौजूद थे।

- Advertisement -

मौके पर उद्यान पदाधिकारी मो.अखतर अली ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत टिशु कल्चर से केला की खेती के लिए दो किसानों का चयन होने की बात कही। वहीं, आम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया।

- Advertisement -

जीविका के बीपीएम राजेश कुमार ने जीविका  के माध्यम से मछली पालन, मखाना की खेती बकरी पालन समेत कई योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करने की बात कही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन! हत्या, लूट, अपहरण के 18 आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने सभी विभागों में चल रहे कार्य की बारी-बारी से समीक्षा कर आम लोगों तक उनके विभागों की योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान बिजली विभाग के जेई विकास कुमार ने बताया कि प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को प्रखंड स्तरीय कैंप लगाकर बिजली बिल में गरबरी का सुधार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा का ज्ञान मंदिर बना 'गोदाम'! लाइब्रेरी में किताबों की जगह रखी जाती हैं EVM | अब नायक ने रख दी बड़ी डिमांड

अलीनगर प्रखंड क्षेत्र में 20 घंटे बिजली की आपूर्ति किए जाने की बात बताई। वही सितंबर महीने में 20 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई किए जाने एवं 63 लाख बिल वसूली की गई है।

यहां के 11 पंचायत में से 9 पंचायत के 24769 उपभोक्ता होने की बात कहाँ, जहां-जहां तार एवं पोल की खराब स्थिति है उसको बदलने का काम अभी चलने की बात बताया, वहीं हर खेत तक पानी किसानों को पहुंचाने के तहत 540 निजी नलकूप में बिजली की कनेक्शन दिए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News बड़ी खबर: बेनीपुर के इस स्कूल में अब कॉमर्स की भी पढ़ाई, बिहार बोर्ड ने दिया आदेश!

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम कुमार ठाकुर ने प्रखंड के 11 माध्यमिक विद्यालय में से सिर्फ दो विद्यालय में ही बेंच डेक्स होने की बात बताई। कहा कि अन्य विद्यालय में बेंच डेस्क की आपूर्ति किए जाने की मांग रखी। वही सभी विद्यालयों में जल्द ही बिजली एवं पंखा लगाए जाने की जानकारी दी।

बैठक में बीडीओ परमानंद प्रसाद,सीओ अजय राठौर, पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक प्रभाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किशोर कुमार झा, बीसीओ अमित कुमार ने भी अपने अपने विभागों की विस्तृत रूपरेखा बताया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को उपभोक्ताओं के बीच जाकर सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने का सख्त निर्देश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Accident बेनीपुर में दो बाइकों की खौफनाक टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन गंभीर घायल, DMCH भेजा गया

Benipur Accident: बेनीपुर में एसएच-88 मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिपरा गांव के पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उप #BenipurAccident,#DarbhangaNews,#RoadSafety

IPS कुंदन कृष्णन ने ठोका 5 करोड़ का नोटिस! बक्सर सांसद सुधाकर सिंह बोले- न माफी मांगूंगा, न आवाज झुकेगी

Bihar Sudhakar Singh: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने वरिष्ठ IPS कुंदन कृष्णन के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी दबाव में झुकेंगे नहीं और न्याय की #BiharPolitics,#SudhakarSingh,#DefamationNotice

Muzaffarpur Crime 11 दिन से लापता बेटी के लिए सड़क पर मां-बाप: मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे जाम|पढ़िए – गुप्त, अहम और सुराग

Muzaffarpur Missing Girl: मुजफ्फरपुर के बोचहां में 11 दिन से लापता छात्रा की बरामदगी न होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का #MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#StudentAbduction

पटना विश्वविद्यालय में PUTA चुनाव का बिगुल बजा! 26 पदों पर 4 नवंबर को पड़ेंगे वोट

PUTA Election: पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (PUTA) चुनाव 2026 की घोषणा हो गई है। 26 पदों के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी आएंगे। नामांकन प्रक्रिया 22 अक्टूबर #PUTAElection,#PatnaUniversity,#BiharNews