back to top
18 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga मारेगा अब किक, खुलेगा फुटबॉल स्मॉल सेंटर

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स। दरभंगा के खेलप्रेमियों के लिए बड़ी खबर है क्योंकि अपना जिला अब मारने जा रहा है किक। यहां फुटबॉल स्मॉल सेंटर खुलने जा रहा है। इसके लिए नेहरू स्टेडियम को चिहिन्त कर लिया गया है। यह जानकारी (Football small center will open in Darbhanga) जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने दी है।

जानकारी के अनुसार, श्री परिमल ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “खेलो इंडिया” के तहत दरभंगा में फुटबॉल विधा के लिए स्मॉल सेंटर की स्वीकृति मिली है, जिसके लिए लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम को स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।

उन्होंने कहा कि नामांकन के लिए जन्मतिथि 01 जनवरी 2024 को 8 वर्ष एवं अधिकतम 14 वर्ष होनी चाहिए तथा जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम/मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यालय प्रधान, विधिक संस्थान की ओर से निर्गत होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उक्त केंद्र में अंडर-14 आयु वर्ग के 30 छात्र-छात्रा गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके लिए बिहार राज खेल प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षक प्रतिनियुक्ति कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक तरुण प्रकाश के देख-रेख में 12 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11:00 बजे नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण का चयन रखा गया है, जिसमें अण्डर-14 आयुवर्ग के सभी बालक/बालिका भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त सेन्टर का विधिवत उद्घाटन 14 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में पंचायत स्तर पर छिपी खेल प्रतिभागियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने के लिए गैर-आवासीय योजना प्रारंभ की गई है इसमें चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण के निर्धारित समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं प्रशिक्ष प्रशिक्षणोंपरांत अपने निवास स्थल पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga का कमतौल ' कांड ', कितने ग़िरफ़्तार ?
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें