spot_img

21वीं सदी में पहली बार BJP ने फतह किया राजधानी का किला, 27 साल, ख़ुशी में झूमें MLA जीवेश कुमार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा (जाले) | दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत पर विधायक जीवेश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय और विकासपरक नीतियों की जीत बताया।

- Advertisement -

‘आप-दा’ से मुक्त हुई दिल्ली: विधायक

विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि आप सरकार ने भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। लेकिन अब दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में प्रवेश कर रही है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जनता अब बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं होने वाली। दिल्लीवासियों ने गंदी यमुना, गंदे पीने के पानी, टूटी सड़कों, ओवरफ्लो सीवरों और शराब की दुकानों की बाढ़ के खिलाफ मतदान किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Ganja Seize दरभंगा में पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की 'मौत', कार से हो रही थी सप्लाई; दो अंतरजिला तस्कर दबोचे गए

‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ की ओर एक कदम

विधायक ने कहा कि यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब दिल्ली महिलाओं की सुरक्षा, अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों के अधिकार और स्वरोजगार की संभावनाओं के लिए एक आदर्श राजधानी बनेगी।


भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद

विधायक जीवेश कुमार ने दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और भाजपा नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, अश्विनोद तावड़े, हरीश द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्त कराने में बड़ी भूमिका निभाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews