back to top
2 जुलाई, 2024
spot_img

21वीं सदी में पहली बार BJP ने फतह किया राजधानी का किला, 27 साल, ख़ुशी में झूमें MLA जीवेश कुमार

spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा (जाले) | दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत पर विधायक जीवेश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय और विकासपरक नीतियों की जीत बताया।


‘आप-दा’ से मुक्त हुई दिल्ली: विधायक

विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि आप सरकार ने भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। लेकिन अब दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में प्रवेश कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनता अब बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं होने वाली। दिल्लीवासियों ने गंदी यमुना, गंदे पीने के पानी, टूटी सड़कों, ओवरफ्लो सीवरों और शराब की दुकानों की बाढ़ के खिलाफ मतदान किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले में लम्पी का वायरस! ‘वैक्सीन अस्पताल में पड़ी है!’ मगर देने का आदेश नहीं...पशुपालकों की गुहार – कब मिलेगा इलाज?

‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ की ओर एक कदम

विधायक ने कहा कि यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब दिल्ली महिलाओं की सुरक्षा, अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों के अधिकार और स्वरोजगार की संभावनाओं के लिए एक आदर्श राजधानी बनेगी।


भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद

विधायक जीवेश कुमार ने दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और भाजपा नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, अश्विनोद तावड़े, हरीश द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्त कराने में बड़ी भूमिका निभाई है।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें