spot_img

Madhubani के लौकहा Indo-Nepal Border पर विदेशी म्यांमार की महिला और उसके चार बच्चे Darbhanga के 3 लोगों के साथ धराए, गुपचुप थी Delhi जाने की तैयारी

spot_img
- Advertisement -

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स,लौकहा (जी) समवाय के एसएसबी जवानों ने शनिवार को सुबह भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 246 के समीप से एक विदेशी महिला को चार बच्चों एवं अन्य तीन व्यक्तियों के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान पकड़ा।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

लौकहा थाना में दिये गये प्रतिवेदन में एसएसबी के जवान ने बयान देते हुए बताया कि कस्टम चेकपोस्ट के समीप तैनात जवानों की ओर से लगातार आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी और उनके समानों की तलाशी की जा रही थी।

- Advertisement -

इसी दौरान सुबह 09:30 बजे एक महिला बुर्का पहने तीन बच्चों एवं तीन अन्य व्यक्तियों के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी। पूछताछ के दौरान सभी घबरा गए। थानाध्यक्ष संतोष मंडल को सूचित कर उनके आने पर एक महिला पुलिस कर्मी के निगरानी में पूछताछ के दौरान महिला ने खुद का नाम बेगम ताहिरा बताया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत

फिर गहन पूछताछ में महिला ने अपना पता म्यांमार देश के बोतीदांग राज्य के आइकाप जिला अन्तर्गत बातीदोंग ग्राम की रहने वाली बताया। महिला ने पूछताछ में बताया कि नेपाल के काठमांडू से तीन व्यक्तियों के साथ आई हूं।

और तीनों व्यक्तियों ने बोला कि भारत के रास्ते दिल्ली चली जाना। और हमारे घर रूक जाना। वहीं अधिसूचना यूएनएचसीआर प्रमाण पत्र तथा बेगम ताहिरा के म्यांमार की नागरिकता बिना फोटो के प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Legislature Session |बिहार में 5 दिन होगी सियासी हलचल! विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू, बड़े फैसले संभव | पढ़िए - सत्र का मुख्य एजेंडा

इसके अलावा अन्य कोई दस्तावेज मौजूद नहीं हैं। उसके अलावा तीन अन्य व्यक्तियों की पहचान दरभंगा जिला अन्तर्गत सिमरी किरतपुर के 41 वर्षीय निवासी मो. नियामत, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सिमरी निवासी कादिर तथा घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बरसोली टोल निवासी 64 वर्षीय मो. फर्मुद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Traffic Plan ! बिहार के हर जिले में खत्म होगा जाम, सरकार का नया ट्रैफिक प्लान तैयार, पुलिस तैनाती से पार्किंग तक के नियम होंगे तय

जिसे उचित कार्रवाई हेतु लौकहा थाना के सुपुर्द किया जा रहा है। वहीं, लौकहा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष मंडल ने एसएसबी को दिये गये प्रतिवेदन पर फॉरनर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics | तेजस्वी का ‘डबल इंजन’ सरकार पर दिवाली अटैक! बोले- ‘बिहार में गरीबी का अंधेरा कायम’

Bihar Politics: दीपावली के मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर डबल इंजन सरकार क#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#SamratChoudhary

Bihar PM Modi Visit बिहार के लिए बड़ी खबर! 21 नवंबर को PM मोदी देंगे कई तोहफे, बदल जाएगी राज्य की तस्वीर?

Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं होंगी और राज्य में करोड़ो#BiharPMVisit,#VaishaliNews,#BiharInvestment

सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा: राजीव गांधी के PM बनने पर क्यों ‘गुस्से और पीड़ा’ से घिर गई थीं? | पढ़िए – कैसी...

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के घर की दिवाली की यादें साझा कीं। साथ ही, अपनी नई किताब में राजीव गांधी के PM बनने पर अपनी पीड़ा और गुस्से का खुलासा#SoniaGandhi,#IndiraGandhi,#GandhiFamily

बिहार में पुलिस का नया ‘पावर प्लान’! मोतिहारी, पूर्णिया और सारण में बदलेगा सिस्टम, City SP अब कसेंगे Crime Control

Bihar Police: बिहार के मोतिहारी, पूर्णिया और सारण जिलों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन तीनों जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी#BiharPolice,#CitySP,#CrimeControl