back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga News: वन विभाग फेल, बंदरों का खेल, किसान लाचार

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement - Advertisement

तीश झा। बेनीपुर। जहां एक (Forest department failed in Darbhanga, monkeys playing, farmers helpless) ओर देश के विभिन्न भागों में आदमखोर जंगली जानवरों से आतंक का माहौल कायम है|

- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

वही बेनीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। पूर्व के समय में इन जंगली जानवरों का आतंक मात्र खेतों तक सीमित था जहां फसल को यह तहस-नहस कर किसानों को सांशत में डाल दिया था।

वहीं, अब ये जंगली जानवरों का आतंक ग्रामीण क्षेत्र के घर दरवाजे एवं विद्यालय तक में भी फैलने लगा है। ज्ञात हो कि बेनीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक दशक से नीलगाय, सूअर एवं बंदरों ने फसलों को तहस-नहस कर बर्बाद कर रहा था। इससे किसानों ने त्रस्त होकर आलू, शकरकंद, मक्का, धनिया जैसे फसलों का खेती करना ही लगभग बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा नगर निगम का अतिक्रमण पर बुलडोजर, प्रशासन का बड़ा एक्शन, पूर्व पार्षद समेट तीन पर गिरी गाज

सरकारी स्तर पर वन विभाग से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी तक किसान गुहार लगाते रहे थक हार कर नकदी फसल से उसे मुंह मोड़ना पड़ा।  इस बीच फसल की बर्बादी के साथ-साथ इन जंगली जानवरों का आतंक घरों एवं विद्यालयों तक भी पहुंचने लगा है। इसमें पिछले सप्ताह घरेलू जानवर नेवला ने पोहदी के आधे दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था।

तो, गत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के साजनपुरा गांव में दो बंदरों ने दरवाजे के अहाते में घुसकर आधे दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर वन विभाग के हवाले किया गया। इस बीच सोमवार को मध्य विद्यालय बाथो के परिसर में बंदरों की झुंड ने जमकर उत्पाद बचाया। जिसमें पांच बच्चे सहित एक शिक्षिका को भी काट कर जख्मी कर दिया। जिन्हें विवश होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज का टीका लगवाना पड़ा।

दूसरी ओर, इन बंदरों का आतंक प्रखंड क्षेत्र के पोहद्दी ,महीनाम, लक्ष्मीपुर , धेरुख, सझुआर, बलनी, माधोपुर सहित अन्य गांव में बंदरों का समूह फसलों के साथ-साथ फल फूल एवं घरेलू खाद्य सामग्री पर भी चोट करते हुए ले भागते हैं। और, उन्हें डांटना और खदेरने पर आम लोगों पर भी हमला कर बैठते हैं।

इस संबंध में पूछने पर वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी बेनीपुर ने कहा कि विभाग की ओर से पर्याप्त साधन एवं संसाधन नहीं होने के कारण बंदर सहित अन्य जंगली जानवरों पर नियंत्रण संभव नहीं हो पा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चीन की नई नीति से Silver Market में आएगा भारी उछाल: क्या भारत की सोलर और EV इंडस्ट्री तैयार है?

Silver Market: वैश्विक कमोडिटी बाजार में एक बड़े भूचाल की आशंका गहरा रही है,...

भारत ChatGPT, Gemini और Perplexity के उपयोग में दुनिया का सबसे बड़ा LLM बाज़ार बना: BofA रिपोर्ट

LLM Market India: भारत चैटजीपीटी, जेमिनी और परप्लेक्सिटी जैसे बड़े भाषा मॉडल (LLM) के...

धार्मिक न्यासों में नई सुबह: ‘Bihar Religious Trust Board’ की ऐतिहासिक बैठक से बदलेंगे बिहार के मंदिर-मठों के भाग्य

Bihar Religious Trust Board: बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना को नई दिशा देने...

Tej Pratap Yadav Bike Video: पटना की सड़कों पर तेज प्रताप ने कावासाकी निंजा से मचाई धूम, देखें वायरल वीडियो!

Tej Pratap Yadav Bike Video: राजनीति के गलियारों में अकसर बयानबाजी से धमाल मचाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें