मई,16,2024
spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में Forest Department की बड़ी कार्रवाई, कई आरा मीलों पर छापा, एक मील को उखाड़ ले गई टीम

spot_img
spot_img
spot_img

सतीश झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। मिथिला वन प्रमंडल दरभंगा के जिला वन पदाधिकारी रुची सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों का दल शनिवार की शाम क्षेत्र में चल रहे कई अवैध आरा मीलों पर छापेमारी कर कई मिलों को जब्त किया।

इस दौरान उन्होंने जयंतीपुर चौक के निकट अवैध रूप से चल रहे एक मील को उखाड़ कर साथ ले गई। जैसे ही अधिकारीयों का दल जयंतीपुर दाथ में चल रहे अवैध मिल पर पहुंचा की संचालक पंकज शर्मा ने मिल को चालू अवस्था में छोड़ भाग गया।

अधिकारियों ने उसका दो मोबाइल सहित ट्रॉली बैंडसॉ 24 इंची जब्त कर ट्रैक्टर पर लोड कर अपने साथ ले गए। अधिकारियों ने कहा कि उक्त मिल संचालक पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रहा है।

वहीं दूसरी ओर डीएफओ ने धेरुख जगतपुर के राज नारायण चौधरी एवं जयंतीपुर मालिया चौक के संजय शर्मा के मिलन का भी निरीक्षण किया। और, उनके संचालन पर भी तत्काल रोक लगा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों मिल संचालकों में आपस में ही लाइसेंस की असली हकदार कौन के मामले पर वर्षों से विवाद चल रहा था। डीएफो ने मिल संचालन पर रोक लगाते हुए दोनों संचालक को कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने को कहा है।

इस दौरान वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश वन परिषद पदाधिकारी आकृति कुमारी वन परिषद पदाधिकारी राज कुमार  सहायक रतनेश्वर झा आदि मौजूद थे। डीएफओ की ओर से विशेष अभियान चलाकर अवैध आरा मिल संचालन पर रोक लगाने से जहां अवैध संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, अब लाइसेंसी मिल संचालक इसका नाजायज फायदा उठा कर लकड़ी चिराई के नाम पर किसानों से मनमानी राशि वसूल कर रहा है। कई किसानों ने कहा कि आरा मिल संचालक के पास लकड़ी चौड़ाई का कोई दर निर्धारित नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें