spot_img

दरभंगा में मकान कब्जा दिलाने पहुंचे सीओ के सामने ही मकान के खरीददार की पूर्व मालिक ने कर दी पिटाई

spot_img
- Advertisement -

बैंकों को ससमय किश्त नहीं देना मकान मालिक को महंगा पड़ गया। उक्त मकान की नीलामी तो पहले हो ही गई थी लेकिन आज उस मकान को कब्जा दिलाने दल-बल के साथ जब अंचलाधिकारी इंद्रासन साह पहुंचे तो उनके सामने ही मकान बेचने वाले सूर्य नारायण रावत उनके पुत्र भूपेंद्र कुमार और सत्य प्रकाश शर्मा ने खरीददार शशि भूषण शर्मा की पिटाई कर दी।

- Advertisement -

अंचलाधिकारी के समक्ष ही पूर्व के मकान मालिक ने खरीददार के साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्षों में विवाद नहीं हो इस कारण अंचलाधिकारी इंद्रासन साह वहां पहुंचे थे। दरअसल खरीददार को आज कब्जा दिलाना था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

वाद-विवाद में पहले पक्ष ने उक्त मकान के खरीददार को सीओ के समक्ष ही मारपीट करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को दी गई। थानाध्यक्ष श्री झा ने मारपीट करने वाले पूर्व के मकान मालिक सूर्य नारायण रावत, उनके पुत्र भूपेंद्र कुमार और सत्य प्रकाश शर्मा को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

अब इनके विरुद्ध समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय निवासी शशि भूषण प्रसाद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। यही नहीं, श्री शर्मा बुरी तरह चोटिल हो गये है उन्हें इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी मिली है कि वर्ष दो हजार बीस में केनरा बैंक ने इस घर को नीलामी की कार्रवाई की थी। इस दौरान बोली लगाकर शशि भूषण शर्मा ने इस मकान को खरीदा था। इसकी कागजी कार्रवाई और कब्जा को लेकर सीओ की मौजूदगी में कार्रवाई चल रही थी। इसी बीच मारपीट की घटना हो गई। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews