
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना की पुलिस ने नशे की हालत में चार लड़के को थाने लाई है। सभी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि तीन लड़कों की गिरफ्तारी हुई है। इनके विरुद्ध नशाखोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि नशे में धुत्त कुछ लड़के मिल्लत कॉलेज के पास हैं। इसी सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि सभी नशे में हैं। इन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा निवासी अनुराग कुमार सिंह, सीतामढ़ी जिला के प्रतीक प्रीतम है और बिरौल थाना क्षेत्र के परड़ी गांव निवासी आदित्य कुमार ठाकुर है।
स्थानीय लोग ठीक इसके इतर बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुबनी जिला के बसेठा गांव की एक लड़की यहां किराए के मकान में रहती है। लोगों ने बताया कि बसेठा गांव के ही गोपाल सिंह का पुत्र शिवम एक टेम्पो पर सवार होकर वहां पहुंचा। जिस पर शिवम के अलावा प्रतीक, अनुराग और आदित्य था।
शिवम लड़की के रूम में था और तीनों बाहर बैठा था। इसी बीच पुलिस पहुंची। टेम्पो चालक फरार हो गया। लड़की समेत चारों लड़का पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शिवम ने पुलिस को बताया कि हमारे गांव की है। उसे मुंह में लगाने वाला क्रीम देने आया था। इसी बीच पुलिस आ गई। उसने कहा कि पुलिस लड़की समेत सभी को थाना लाया है।





