back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

दरभंगा में कोरोना विस्फोट: एक ही परिवार के 4 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कोविड के नए वैरिएंट से हड़कंप मचा है। जीनोम सिक्वेंसिंग में खतरनाक नए वैरिएंट BA-12 की पुष्टि हुई है। कुल 13 सैम्पल्स में 12 में BA 2 मिला है, जबकि एक सैम्पल की रिपोर्ट में BA-12 की पुष्टि हुई है। बिहार में कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ रहा है।

- Advertisement -

आज दरभंगा में एक ही परिवार के 4 लोग Corona Positive पाए गए हैं।संक्रमित पाए गए लोगों में दो पुरुष व दो महिलाएं हैं। इसकी जानकारी मिलने पर स्वस्थ्य महकमा में हड़ंप मच गया है। सभी कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। …पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरभंगा में हाल ही में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हाल ही में हड़कंप मचा था। अब ताजा मामला लालबाग मोहल्ला से है जहां एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। संक्रमित परिवार के घर को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: LNMU में World Water Day पर विशेषज्ञों का मंथन, चेताया- 'जल नहीं बचाया तो भविष्य होगा अंधकारमय'

चारों संक्रमितों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनलोगों को दवा उपलब्ध करा दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित परिवार के संपर्क में आए पांच लोगों के सैंपलों की रैपिड एंटीजेन किट से जांच की। जांच में पांचों नेगेटिव पाए गए। एहतियात के तौर पर उनलोगों के सैंपलों को आरटीपीसीआर जांच के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Android फोन पर WiFi Password: अब मिनटों में करें साझा

WiFi Password: आज के डिजिटल युग में इंटरनेट की ज़रूरत हर जगह महसूस की...

Jamui News: जमुई में चोरों का नया खेला! सोना-चांदी छोड़िये, दिनदहाड़े 10 गैस सिलेंडर लेकर रफूचक्कर

Jamui News: चोरों के इरादे भी अब महंगाई की आग में तपकर बदल गए...

Bihar Diwas: बिहार दिवस पर Patna गांधी मैदान बना उत्सव का अखाड़ा, CM Nitish ने किया भव्य उद्घाटन

Bihar Diwas: धरती जब अपने होने का जश्न मनाती है, तो रंग, उमंग और...

एमएस धोनी: चेपॉक में गूंजी ‘थाला’ के नाम की धूम

MS Dhoni: चेपॉक के मैदान पर माही की एक झलक पाने को बेताब हजारों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें