back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| उजुआ गांव में बड़ा हादसा, कोसी में नहाने गईं चार साल की अनुष्का डूबी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| उजुआ गांव में बड़ा हादसा हो गया है। कोसी में नहाने गईं चार साल की अनुष्का डूब गई है। उसका कहीं अता-पता नहीं है। हादसा, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के उजुआ गांव में बुधवार की दोपहर का है। जहां, कोसी नदी में डूबने से एक बच्ची श्रीकांत सदा की साढ़े चार वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी की मौत की आशंका से परिजन चित्कार मार रहे हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोग

हालांकि, अनुष्का के साथ नहाने गए अन्य वहां मौजूद बच्चों ने तत्काल काफी शोर मचाया। मौके पर जुटे लोग वहां पहुंचे। कुछ ने पानी में छलांग लगाते हुए बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन, खबर लिखे जाने तक अनुष्का का कहीं पता नहीं चल पाया है। आशंका है, उसकी डूबने से मौत हो चुकी है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| उजुआ घाट पर लोगों की भीड़, गोताखोर जुटे हैं

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद उजुआ घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया है। लोगों ने घटना की सूचना सीओ गोपाल पासवान को दी। सूचना मिलते ही सीओ श्री पासवान मौके पर पहुंचे। तत्काल स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश कराई। लेकिन बच्ची खबर लिखे जाने तक नहीं मिली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में जुटे बिहार-झारखंड के 'ज्ञानवीर', Shastra Competition में दिखाया ऐसा कौशल कि सब रह गए दंग!

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| अनुष्का अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी के उजुआ घाट पर नहाने गई थी

जानकारी के अनुसार, अनुष्का अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी के उजुआ घाट पर नहाने गई थी। उस समय दोपहर के करीब 3.30 बज रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई। आशंका है उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| बच्ची की मां सावित्री देवी रो-रोकर बेहाल है

वहां, अनुष्का के साथ नहाने गए अन्य बच्चों के शोर मचाने पर लोग जुटे। कुछ लोग पानी में छलांग भी लगा दी। लेकिन, बच्ची नहीं मिली। सीओ श्री पासवान ने बताया कि बच्ची की तलाश करने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है। वहीं, बच्ची की मां सावित्री देवी रो-रोकर बेहाल है। नदी किनारे लोगों का मजमा जुटा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी 2026 पर पाएं शत्रुओं पर विजय और श्री हरि का आशीर्वाद

Vijaya Ekadashi 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी...

दमदार Toyota Fortuner को टक्कर देने आ गई MG Majestor, जानें कौन है किंग!

Toyota Fortuner: Toyota Fortuner भारतीय एसयूवी बाजार में जब भी दमदार और भरोसेमंद गाड़ी...

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर University Recruitment का शानदार मौका!

University Recruitment: कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के...

विजया एकादशी: भगवान विष्णु की आरती से पाएं पुण्य लाभ

Vijaya Ekadashi: भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण विजया एकादशी का पावन पर्व, भगवान विष्णु...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें