Deshaj Times

दरभंगा में धराया एटीएम फ्रॉड गैंग का शातिर अपराधी, 60 ATM समेत दो मोबाइल बरामद, खुलेंगे कई राज

बिहार के चतुर-चालाक अपराधी…पुलिस के सामने ही पूरा ATM मशीन उखाड़े, स्कार्पियो पर लादा और चलते बने…21 लाख कैश से अब करेंगे ऐश

बिहार के चतुर-चालाक अपराधी…पुलिस के सामने ही पूरा ATM मशीन उखाड़े, स्कार्पियो पर लादा और चलते बने…21 लाख कैश से अब करेंगे ऐश

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। आखिरकार दरभंगा पुलिस ने एटीएम फ्रॉड को पकड़ ही लिया। यह संभव तकनीकी सेल के पदाधिकारियों और कर्मियों के कारण संभव हो सका है।

सर्विलांस के जरिये एटीएम फ्रॉड को पकड़ने के लिये पुलिस जाल बिछा रखी थी। साठ एटीएम, दो मोबाइल सेट के साथ युवक को पकड़ा गया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है !पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह के कई शातिर और भी हो सकते हैं।

इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि करमगंज स्थित स्टेट बैंक में यह फ्रॉड घुसकर पैसे की निकासी करता या लोगों को ठगता तब तक पुलिस इसे गिरफ्तार कर चुकी थी।

बताया जाता है कि यह शातिर बैंक के एटीएम पर खड़ा रहता था, पैसे निकालने में किसी से दिक्कत हो या कोई भी दिक्कत रहता था तो उसका एटीएम लेकर यह धोखे से बदल लेता था। इसकी दर्जनों शिकायतें विभिन्न थाना में है।

तकनीकी सेल के अधिकारी इसी बिंदु पर काम कर रही थी। इसी बीच शातिर एटीएम पहुंचा ही था कि पुलिस उसे दबोच ली। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बरामद 60 एटीएम के बारे में भी पता लगा रही है कि किसके किसके एटीएम हैं। बरामद दो मोबाइल को भी पुलिस खंगाल रही है कि किसके संपर्क में ये लोग हैं। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

Exit mobile version