back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga में साइबर ठगी में ‘उम्मीद’ की ‘नवीन’ शुरुआत…Facebook पर हुआ 8.5 लाख का फ्रॉड, Darbhanga Police ने वापस कराए ₹2.83 लाख!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com

दरभंगा साइबर थाना के युवा जोश से लबरेज पुनि नवीन कुमार की करिश्माई शैली से दरभंगा में साइबर अपराध पर बड़ी लगाम की कवायद चल रही है। मधुबनी के नीतेश कुमार झा की पटना से गिरफ्तारी और फर्जी कंपनी बनाकर टोकन खरीदने पर 24 घंटे में पैसा दो गुना और सात महीने में चार गुणा करने, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय आदि जिलों सहित दूसरे राज्यों में एजेंट बहाली का पर्दाफाश करने में भी पुनि नवीन कुमार की उपलब्धि शानदार रही है। पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष राहुल कुमार की अगुवाई में पुनि नवीन कुमार, दरभंगा साइबर थाना के पीड़ितों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने हैं।

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga में साइबर ठगी में ‘उम्मीद’ की ‘नवीन’ शुरुआत…Facebook पर हुआ 8.5 लाख का फ्रॉड, Darbhanga Police ने वापस कराए ₹2.83 लाख! यह खबर साइबर अपराध और ठगी में बड़ी राहत लेकर आई है! दरभंगा पुलिस ने पीड़ित को दिलाए ₹2.83 लाख – बाकी भी जल्द मिलेगा।

एक्शन में दिखे पुनि नवीन कुमार, दरभंगा साइबर थाना में नई सुखद शुरूआत, बड़ी पहल

एक्शन में दिखे पुनि नवीन कुमार। जहां, दरभंगा साइबर थाना को बड़ी सफलता मिली है! फेसबुक पर शोरूम का झांसा देकर ठगे ₹8.5 लाख, दरभंगा पुलिस ने दिलाई आंशिक राहत।8.5 लाख की ऑनलाइन ठगी का केस! दरभंगा में साइबर पुलिस ने बचाई ₹2.83 लाख की रकम।फेसबुक स्कैम से बचाया गया पैसा! दरभंगा पुलिस की तत्परता से मिली राहत@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।

दरभंगा साइबर थाना की बड़ी सफलता, ठगी के शिकार युवक को ₹2.83 लाख की वापसी

फेसबुक ठगी मामले में दरभंगा पुलिस ने दिलाई राहत: दरभंगा के साइबर थाना द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। फेसबुक पर स्टूडियो शोरूम दिलवाने के नाम पर ठगे गए युवक को ₹2,83,584/- रुपये की राशि वापस कराई गई है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga-Manigachhi Ganja Seizure NH-27|  Jhanjharpur से सनसनाती कार, Raje toll plaza पर बड़ा खुलासा, 8 किलो गांजा, तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार

फेसबुक फ्रॉड से ₹8.5 लाख की ठगी का मामला

ठगी की शुरुआत कैसे हुई:  पीड़ित राजू कुमार, पिता स्व. राधेश्याम, निवासी गुदरी बाजार, थाना लहेरियासराय, दरभंगा ने दिनांक 27.09.2024 को साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। फेसबुक पर स्टूडियो शोरूम दिलाने का झांसा दिया गया।
 बदमाशों ने उनसे कुल ₹8,50,000/- रुपये की ठगी कर ली।

यह भी पढ़ें:  लापरवाह BLO को चेतावनी, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान – 5 दिन में कार्य पूरा करें, नहीं तो कार्रवाई@केवटी में DM Kaushal Kumar का सख्त एक्शन

एफआईआर और पुलिस कार्रवाई

मामला दर्ज हुआ इस धाराओं में : साइबर थाना में कांड संख्या 91/24, दिनांक 12.10.24 को दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2)/318(4)/340(2) एवं आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(1)/66(D) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अनुसंधान में तेजी से हुई प्रगति :  पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता पुनि नवीन कुमार की ओर से ठोस अनुसंधान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्‌डी के निर्देशन में कार्रवाई हुई।

13 जून को मिली राहत, ₹2.83 लाख की वापसी

होल्ड की गई राशि से मिली आंशिक राहत : आज 13 जून को न्यायालय के आदेश पर वादी राजू कुमार को ₹2,83,584/- की राशि वापस दिलाई गई। वहीं, शेष राशि की वसूली प्रक्रिया जारी है और जल्द रिफंड की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के Singhwara में अजीब वारदात! मुर्गी दरवाजे पर आई तो मालिक की नाक काट दी! पड़ोसी ने तोड़ी गर्दन- 5 लोगों को पीटा, हैरान करने वाली – सिंहवाड़ा में 11 पर FIR

साइबर थाना की अपील: सतर्क रहें, जागरूक रहें

साइबर थाना दरभंगा की यह महत्वपूर्ण कार्रवाई न केवल पीड़ित को राहत पहुंचाने वाली है, बल्कि आम जनता के लिए एक संदेश भी है कि साइबर अपराधों के खिलाफ कानून सख्त और प्रभावी हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग अनजान लिंक, कॉल, या फेसबुक ऑफर्स से सावधान रहें और किसी भी ठगी की घटना होने पर तुरंत साइबर थाना में शिकायत करें।

जरूर पढ़ें

बर्फ बेचकर घर लौट रहा था, बाइक ने मारी टक्कर – अस्पताल पहुंचते ही मौत, केवटी के– रामा राम की कहानी रुला देगी!

बर्फ बेचकर लौट रहा था गरीब रामा, बाइक ने मारी टक्कर – अस्पताल पहुंचते...

Darbhanga Navodaya में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य का तबादला, जानिए कौन बने नए प्रिसिंपल

दरभंगा नवोदय में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य बदले। जतिन...

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ ‘समाप्त’

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ 'समाप्त' हत्या...

मतदाता सूची में लापरवाही पर Darbhanga के 10 अफसरों का वेतन बंद!

मतदाता सूची में लापरवाही पर दरभंगा के 10 अफसरों का वेतन बंद! DM कौशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें