back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

दरभंगा में कंपनी खोलकर 5 करोड़ की हेराफेरी कर फरार चल रहे शाखा प्रबंधक मुजफ्फरपुर के कटरा से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। नगर थाना की पुलिस ने पांच करोड़ की हेराफेरी करने वाले स्वर्ण इंडिया मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के शाखा अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

यह कंपनी विभिन्न जिलों में शाखा खोलकर आम लोगों के पैसे हजम कर फरार हो गया। हालांकि, अब भी कंपनी के कई कर्मी फरार चल रहे हैं। तीसरे अनुसंधानक बने थानाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के जजूआर गांव में छापेमारी कर स्थानीय निवासी जीवा नंदन ठाकुर के पुत्र प्रभात ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुअर होम चौक के पास माइक्रो फाइनेंस स्वर्ण इंडिया मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का शाखा चल रहा था। जहां महिलाओं को एजेंट बनाकर करोड़ों रुपए का लेन-देन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Teacher पर Attack, मामूली सवाल पूछना शिक्षक को पड़ा महंगा, घात लगाए बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

इसके बाद 2018 में अचानक सभी कर्मी शाखा को बंदकर फरार हो गए। पीड़ितों के हंगामा करने के बाद पुलिस के आश्वासन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें समस्तीपुर के रहने वाले मुकेश कुमार चौधरी, उनका दो भाई अनिल कुमार चौधरी, साेनू चौधरी, पत्नी सुनीता देवी आदि शामिल है।

बताया जाता है कि विभिन्न जिलों में यह कम्पनी फर्जी रूप से ठगी का काम कर रहा था। आर्थिक अपराध इकाई भी इस मामले को देख रही है। यहां इस मामले में दारोगा स्व. लालजी उराव, दारोगा मांझी इसके अनुसंधान थे। इस बीच वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर इंचार्ज सह थानाध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी इसके अनुसंधानक बने हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आलिया भट्ट: मां सोनी राजदान ने बर्थडे पर लिखा भावुक पोस्ट, फैंस हुए इमोशनल

Alia Bhatt News: बॉलीवुड की चहेती अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना...

चैत्र नवरात्रि 2026: कलश स्थापना पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, जानें महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 का पावन पर्व, जो 19 मार्च से आरंभ...

भारत का नया Fuel Price प्लान: क्या रिफाइनरियों पर पड़ेगा बोझ?

Fuel Price: मिडिल ईस्ट में पनपे भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में संभावित बाधाओं...

Honey Singh के कॉन्सर्ट में फैंस के बीच जमकर मारपीट, Viral Video देख चौंक जाएंगे आप!

Honey Singh News: बॉलीवुड के रैपर और सिंगर हनी सिंह का हालिया दिल्ली कॉन्सर्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें