spot_img

Darbhanga की आजादी… स्वाधीनता आंदोलन को जो था सारथी, उस बृजकिशोर का आश्रम वजूद खोने की कगार पर

spot_img
- Advertisement -

जाले के दोघरा का ब्रजकिशोर आश्रम। कभी आजादी के दीवानों का स्थल था। आज अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा है। यही खबर है, आजादी के 75 साल पर...देश के स्वाधीनता आंदोलन के सारथी, बृजकिशोर आश्रम अपने वजूद खोने की कगार पर 

- Advertisement -

 जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो।स्वाधीनता आंदोलन की लड़ाई में जाले के दोघरा ब्रजकिशोर आश्रम से जुड़े स्वाधीनता सेनानियों की तूती बोलती थी। आश्रम अपने  वजूद समाप्त होने के कगार पर है,आश्रम के भूमि भवन को अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

इनके पूर्वजों ने इस आश्रम को बनाने का काम किया। वहीं, इसके वजूद को समाप्त करने पर आमदा है। व्रजकिशोर आश्रम से जुड़े आजादी के दीवानों ने बड़ा ही सूझबूझ से आजादी के लिए अपनी लड़ाई लड़ी थी।
उन्होंने गरीबी भूख से मुक्ति शुद्ध पेयजल और शिक्षा आदि विषय को अपने आंदोलन से जोड़ कर जिला के गांव-गांव टोला टपरा में घूमघूम कर इन आजादी के दीवाने ने देश को अंग्रेजों के गुलामी से मुक्ति आंदोलन चलाकर जन-जन को जोड़ने का काम किया था।
जनता को अस्पृश्यता, समानता भूख से मुक्ति के लिए आजादी आंदोलन में शरीक होने या समर्थन देकर देश की आजादी की अलख जगाया था।
आजादी के आंदोलन को मूर्तरूप देने के लिए प्रखर गांधीवादी ब्रजकिशोर भूषण के नेतृत्व में कार्य योजना बनाया गया। कार्य योजना को मूर्तरूप देने के लिए दोघरा गांव में बृजकिशोर आश्रम की स्थापना की गई।
आजादी के नायक पंडित गौरी शंकर पाठक मंगलसाह राजकिशोर सिंह अब्दुल मतीन अंसारी रामकृपाल महतो देव नारायण महतो समेत सैकड़ों आजादी के दीवाने आजाद भारत की परिकल्पना के साथ जन-जन में स्वस्थ समाज रोग मुक्त समाज के निर्माण के लिए अलख जगाते हुए देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति के लिए जन-जन में बिगुल फूंकने के लिए निकल पड़े थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में Pradhan Mantri Matritva Suraksha 161 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 18 हाई-रिस्क केस मिले
आंदोलन अहिंसक हो इसका भी ध्यान रहा करता था। स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी पर अंग्रेजी पलटन ने जुल्म करना शुरू कर दी थी। जाने माने चिकित्सक पंडित गौरी शंकर पाठक के ऊपर सूट वारंट जारी कर दिया गया। उनके खोज में ब्रिटिश सैनिक ने उनके जाले स्थित शंकर औषधालय को तोड़ फोड़ कर जमींदोज कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बैंक लोन फ्रॉड में IOB का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार, 2 करोड़ के स्कैम का खुलासा, पढ़िए कैसे बंद पड़ी कंपनी में भेजे पैसे!
एक-एक कर उन आजादी के लड़ाकू की खोज होने लगी सैकड़ों को गिरफ्तार किया गया। छुपछुप कर आंदोलन जारी रहा। 1940 को ब्रजकिशोर आश्रम से एकजुट होकर आजादी के दीवानों निकलकर जाले थाना को जलाकर ध्वस्त कर दिया था।
इसके बाद सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आजादी मिलने पर स्वाधीनता का पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2942 को बृजकिशोर में हजारों हजार लोग जुटकर  बृज किशोर आश्रम पर तिरंगा का ध्वजारोहण किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: लड़की अपहरण में फरार 4 आरोपी के घर बजी डुगडुगी, चस्पा इश्तेहार, सरेंडर करो नहीं तो कुर्की-जब्ती करेंगे?
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Navodaya Sports Competition नवोदय में खेल महाकुंभ शुरू, 249 खिलाड़ियों का जोश हाई

Navodaya Sports Competition: बिहार के दरभंगा जिले में इन दिनों खेल का जुनून सिर...

Bhagalpur News: गुमशुदा मोबाइल रिकवरी… भागलपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 9 लाख के 41 मोबाइल लौटे

मोबाइल रिकवरी: भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। 'ऑपरेशन मुस्कान'...

Darbhaga Education News: श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल की शिक्षा और संस्कार के 12 गौरवशाली साल, भव्य समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालय वर्षगांठ पर...

विद्यालय वर्षगांठ: बिरौल स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल ने शिक्षा और संस्कारों के...

Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल…Nitish राज्यसभा MP… PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

राज्यसभा सांसद: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।...