back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा-लहेरियासराय के फैजुल्लाह खां मोहल्ले में चांद के दोस्तों ने जमकर मचाया तांडव, चार चक्का पर उठाकर ले गए, पीटा, पुरानी मुंसफी के उचक्कों ने की जमकर रोड़ेबाजी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संजय कुमार राय, दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। बकरीद जैसे पर्व पर भी नशेड़ियों का तांडव जारी रहा। तांडव करने वाले कोई और नहीं आपस के दोस्त ही थे। मारपीट हुई, रोड़ेबाजी भी हुई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

घटना शनिवार रात की है। यह मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के फैजुल्लाह खां मोहल्ले की है। इसी मोहल्ले के स्व. मो. शहजादे के पुत्र चांद को कुछ उच्क्के चार चक्का पर बैठाकर थोड़ी दूर ले गए। कहा जा रहा है कि इन उच्चकों ने पिस्टल के बट से उसके सिर पर और लाठी डंटे से मारकर जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

इसी बीच हल्ला होने पर स्थानीय लोग जुटे। और चांद को डीएमसीएच ले जाकर भर्ती कराया। चांद के मोहल्ले के लोग जब वहां जुटे तो पुरानी मुंसफी के उच्चकों ने पथराव शुरू कर दिया। हालांकि, किसी को चोट नहीं पहुंची।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गृह प्रवेश की रात काल बनी रफ्तार, सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

रविवार की सुबह चांद अपनी मां के साथ लहेरियासराय थाना पहुंचा। उसने थानाध्यक्ष को बताया कि मो. सज्जाद, मो. शान और सागर नाम का लड़का उसे ले जाकर मारपीट की है। हालांकि रात्रि गश्ती में निकले लहेरियासराय थाना की टीम को भी काफी देर बाद सूचना मिली थी, तो मौके पर पहुंची पुलिस को भी सड़कों पर काफी पत्थर दिखा था।

इस मामले में थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि ये सभी पुराने दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो सच्चाई सामने आई है उसमें चांद के स्कूटर से उनलोगों को धक्का लगा था। इसी के बदले में उन लोगों ने चांद के साथ मारपीट कर दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें