spot_img

AI से स्टार्टअप तक, हर सवाल का जवाब — Darbhanga Public School में छात्रों से रूबरू हुए IITian & Technologiest, Autoverse के CEO Mihir Mohan

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल (Darbhanga Public School) में आज एक प्रेरणादायक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ऑटोवर्स मोबिलिटी के संस्थापक एवं CEO मिहिर मोहन ने छात्रों को नई युग की तकनीकों के बारे में बताया। यह सत्र कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

छात्रों के लिए दिशा-दर्शक बने तकनीकी विशेषज्ञ — डॉ. मदन कुमार मिश्रा 

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने मिहिर मोहन का सम्मान कर किया। उन्होंने कहा, “तकनीकी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन छात्रों को करियर की सही दिशा में प्रेरित करता है।”

- Advertisement -

AI, Automation और Coding की चर्चा

मिहिर मोहन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), कोडिंग, ऑटोमेशन, और उभरती तकनीकों को बेहद सरल और रोचक भाषा में समझाया।

- Advertisement -
  • तकनीकों का वर्तमान और भविष्य में उपयोग

  • जीवन में आ रहे तेजी से तकनीकी बदलाव

  • AI और रोबोटिक्स में करियर के अवसर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cylinder Blast| एक झटके में सब खाक! दरभंगा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर का हर सामान जलकर राख

Autoverse Mobility  के Founder & CEO Mihir Mohan ने कहा — असफलता से सीखें, डरें नहीं

Mihir Mohan. Founder, CEO  — Autoverse Mobility | Photo: Deshaj Times
Mihir Mohan. Founder, CEO — Autoverse Mobility | Photo: Deshaj Times

उन्होंने छात्रों को बताया कि असफलता डरने की नहीं, सीखने की चीज है। “हर असफलता एक अनुभव है, जो आपको सफल होने की राह दिखाती है,” मिहिर मोहन ने कहा। उन्होंने निरंतर प्रयास, आत्मविश्लेषण और धैर्य को सफलता की कुंजी बताया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| सुबह-सुबह हैवानियत! महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पति ने रोका तो टेंगारी से सिर फोड़ा, अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग

AI से स्टार्टअप तक, हर सवाल पर मिला जोश से भरा मार्गदर्शन

छात्रों ने AI, स्टार्टअप्स, रोबोटिक्स और तकनीकी करियर पर सवाल पूछे। मोहन ने प्रेरणादायक और स्पष्ट उत्तर देकर सभी का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाया।

डॉ. विशाल गौरव ने कहा —

ऐसे संवाद सत्र समय की जरूरत हैं। ये छात्रों को नई सोच और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाते हैं।

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी

  • विद्यालय के शिक्षकगण

  • प्रबंधन समिति के सदस्य

  • छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में गूंजे जयकारे: 51 कलशों की शोभायात्रा से भक्ति में डूबा भरडीहा!

अंत में उप-प्राचार्य श्री दिब्येन्दु बिस्वास ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

विशेष टिप्पणी:

” मिहिर मोहन जैसे IITian टेक्नोलॉजिस्ट का दरभंगा आना और स्थानीय छात्रों को तकनीकी ज्ञान से प्रेरित करना निश्चित रूप से क्षेत्र में तकनीकी जागरूकता को एक नया आयाम देगा। “

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Big Breaking| बेनीपुर के नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को जान से मारने की धमकी | कहा – रंगदारी दो नहीं तो...

Benipur News: बेनीपुर में नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को रंगदारी नहीं देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#BenipurNews,#BiharCrime,#Extortion

PM Modi ‘समझौतावादी’ | राहुल गांधी को BJP ने घेरा: भड़की पार्टी, कहा -‘भारत को बदनाम करना बंद करो’

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'समझौतावादी' प्रधानमंत्री वाले बयान पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। पार्टी ने राहुल गांधी पर भारत के हितों से समझौता करने और देश को बदनाम करने क#RahulGandhi,#BJP,#PoliticalNews

बिहार में PM मोदी के आने से पहले JDU में हलचल तेज, नीतीश-संजय झा ने संभाली कमान | पढ़िए – एक नया अध्याय जुड़ेगा

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। नीतीश कुमार और संजय झा ने पीएम के आगमन और नीतीश सेतु के उद्घाटन की तैयारियों#BiharPolitics,#PMModi,#NitishKumar

चंपारण की बदल जाएगी किस्मत! तीन नए एक्सप्रेसवे से शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, बेतिया, रक्सौल और किशनगंज को मिलेंगे बड़े फायदे

Bihar Expressway: पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में तीन बड़ी एक्सप्रेसवे परियोजनाएं बिहार की कनेक्टिविटी को नया आयाम देंगी। बकरपुर-बेतिया, गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया कॉरिडोर#BiharExpressway,#ChamparanNews,#RoadConnectivity