back to top
6 सितम्बर, 2024
spot_img

तालाब से नलकूप तक, सबकी होगी गिनती –Darbhanga में Mobile App से Digital Listing शुरु

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा में शुरू हुई 7वीं लघु सिंचाई गणना, तालाब से नलकूप तक, सबकी होगी गिनती – दरभंगा में शुरू हुआ बड़ा डिजिटल सर्वे। अब मोबाइल ऐप से होगी हर कुआं-तालाब की डिजिटल लिस्टिंग। हर कुआं और तालाब अब सरकार की नजर में! दरभंगा में डिजिटल सर्वे की हुई शुरुआत। जिले के 1244 गांव होंगे कवर, मोबाइल एप से गिने जाएंगे कुएं और नलकूप। किसानों को मिलेगा सही डेटा@दरभंगा देशज टाइम्स।

Highlights)1244 राजस्व-नगर निकाय LIST में

दरभंगा में लघु सिंचाई व जल निकाय गणना के लिए प्रशिक्षण आयोजित। कुल 1244 राजस्व ग्राम और नगर निकाय होंगे शामिल। मोबाइल ऐप के जरिए होगा डिजिटल डेटा संग्रहण। गणना में शामिल होंगे कुएं, नलकूप और तालाब

दरभंगा में लघु सिंचाई एवं जल निकाय गणना

दरभंगा, देशज टाइम्स। प्रेक्षागृह दरभंगा में सातवीं लघु सिंचाई गणना एवं द्वितीय जल निकाय गणना (संदर्भ वर्ष 2023-24) के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें:  कोशी ने छीनी मां की गोद, अब कैसे कटेगी सविता की जीवन, संदीप की पहुंची लाश

प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी व विशेषज्ञ

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे— उप निदेशक, सांख्यिकी, दरभंगा प्रमंडल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO), सहायक एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक

गणना कार्य का महत्व

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद देव ने गणना कार्य की आवश्यकता और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं मास्टर ट्रेनर सुमीत कुमार (सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, मनीगाछी) ने कार्यान्वयन की प्रक्रिया समझाई।

उन्होंने बताया कि—

यह भी पढ़ें:  Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा यह गणना कराई जाती है। गणना हर पांच वर्ष के अंतराल पर होती है।पहली लघु सिंचाई गणना 1986-87 में हुई थी। वर्तमान गणना सातवीं बार कराई जा रही है।

इस बार क्या होगा गणना में शामिल?

सातवीं लघु सिंचाई गणना (2023-24): जून 2024 से पहले सभी ग्रामीण राजस्व ग्रामों में सिंचाई के लघु साधनों की गणना होगी। इसमें कुएं (Dugwell) और नलकूप (Tubewell) शामिल हैं। द्वितीय जल निकाय गणना: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के तालाबों की गणना की जाएगी। दोनों गणना कार्य मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप में कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga की प्रोफेसर से बिजली मीटर के नाम पर साइबर कांड, सिर्फ 13 रुपए के चक्कर में 1.39 लाख साफ, जानिए बिजली विभाग के नाम पर कैसे हुआ Cyber f​​raud

जिले में गणना का दायरा

कुल 1244 राजस्व ग्राम एवं नगर निकायों में यह गणना संपन्न होगी। गणना का उद्देश्य है सटीक आंकड़े इकट्ठा कर जल प्रबंधन और सिंचाई संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना।

जरूर पढ़ें

Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा एक्शन! लहेरियासराय थाना में SSP का औचक निरीक्षण...

Darbhanga के बिरौल में रात 2 बजे भैंस चोरी में खौफनाक अंजाम –ताबड़तोड़ चाकू से वार

भैंस चोरी में नाकाम चोर ने कर दिया चाकू से हमला! दरभंगा के बिरौल...

मच गया शोर बिरौल में…4 स्थानों से निकला गणपति विसर्जन जुलूस, मटकी फोड़ में लगे जमकर गणेश के जयकारे

सुपौल बाजार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणपति विसर्जन, जयकारों से गूंज उठा इलाका।...

त्योहारों से पहले Big strategy! सिविल ड्रेस में घूमेंगी Darbhanga की बिरौल पुलिस, SDPO Prabhakar Tiwari की Blue Print तैयारी

त्योहारों से पहले बड़ा ऐलान! दरभंगा की बिरौल पुलिस करेगी रातभर गश्ती, मनचलों पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें